उचाना। नपा चेयरपर्सन पद को लेकर उपमंडल कार्यालय के प्रथम फ्लोर पर चल रहे नपा कार्यालय में 30 अगस्त को चुनाव होगा। बता दें कि नपा चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव 24 जुलाई को पास हुआ था। नपा चेयरमैन की कुर्सी प्रस्ताव पास होने पर खाली हो गई थी। नपा सचिव आजाद सिंह ने बताया कि 30 अगस्त को नपा चेयरमैन पद के लिए चुनाव होगा। यह चुनाव मतदान प्रक्रिया से होगा। सचिव ने बताया कि हिसार लोकसभा सांसद दुष्यंत चौटाला, विधायक प्रेमलता एवं 13 पार्षदों को चुनाव की तारीख को लेकर पत्र भेज कर सूचना दे दी गई। चुनाव की तारीख के दिन सभी को 11 बजे से 11:15 तक अपनी उपस्थिति दर्ज करवानी होगी। 11:16 से 11:30 तक चेयरमैन पद के लिए नामांकन होगा। 11:31 से 12:00 बजे तक मतदान प्रक्रिया होगा। मतदान प्रक्रिया के बाद 12:15 मतगणना होगी।