फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उचित मार्केट दर तय नही की तो रोकेंगे रेल

विज्ञापन
विज्ञापन
जुलाना। जींद रोहतक मार्ग पर गांव किलाजफरगढ़ में भूमि अधिग्रहण मुआवजे की मांग को लेकर लगातार 10 अप्रैल से आठ गांवों के किसान धरना दे रहे हैं। किसानों की मांग है कि उन्हें मार्केट दर के हिसाब से बढ़ा हुआ मुआवजा दिया जाए। जिसको लेकर किसान लगातार सरकार और प्रशासन को चेता रहे हैं और रेल को रोकने का आंदोलन भी एक्शन मोड़ में रखा गया है। किसानों ने सरकार और प्रशासन को चेताया है कि अगर प्रशासन ने जरा सी भी चुक की तो किसान रेल को रोकने से पीछे नही हटेंगे। किसानों ने प्रशासन को अल्टीमेटम देते हुए कहा कि अगर सोमवार को कोई भी कोताही बरती तो किसान कोई भी निर्णय लेने से नही हिचकेंगे।
विज्ञापन

किसान नेता रमेश दलाल के नेतृत्व में किसानों के प्रतिनिधि मंडल ने रविवार को लगातार दूसरे दिन क्षेत्र के किसानों को जागरूक करने के लिए विभिन्न गांवों का दौरा किया। रविवार को किसान प्रतिनिधि मंडल ने भैरो खेड़ा, ललित खेडा, भड़ताना, सिवाहा, आसन, निडाना, ढिगाना आदि गांव का दौरा किया तथा सोमवार ज्यादा से ज्यादा संख्या में धरनास्थल पर पहुंचने का निमंत्रण दिया। किसान नेता रमेश दलाल ने कहा कि सोमवार को किसान अपने अधिकारों की लड़ाई के लिए धरनास्थल पर पहुंचेंगे। जहां एक तरफ किसी भी समय जिला प्रशासन द्वारा संशोधित अवार्ड की घोषणा हो सकती है वहीं, दूसरी तरफ किसान भारी संख्या में पूरी ताकत से धरनास्थल पर पहुंचेंगे। रेल रोको आंदोलन को लेकर रमेश दलाल पहले ही स्पष्ट कर चुके है कि रेल रोको आंदोलन स्थगित नही किया गया है तथा किसान एक्शन मोड़ में है। जब तक मुद्दे का समाधान सही दिशा में चलेगा, तब तक किसान रेल नही रोकेंगे पर जैसे ही सरकार द्वारा कोई गड़बड़ी की गई तो किसान बिना कोई नोटिस दिए रेल की पटरियों पर जा कर बैठ जाएंगे। प्रतिनिधि मंडल में नंदगढ़ बारहा प्रधान चौ. होशियार सिंह दलाल, अमीर सिंह, अजित, अनिल और राजेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें