फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियम 134ए : दूसरी अलॉटमेंट लिस्ट में दाखिले के लिए आवेदन आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। नियम 134ए के तहत दूसरी लिस्ट के लिए अभिभावक सोमवार से अपने बच्चों के लिए पसंदीदा स्कूल के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अभिभावकों को तीन जून से छह जून तक अपने बच्चों के स्कूलों के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसके बाद सात जून को दूसरी लिस्ट लगाई जाएगी। इसमें विद्यार्थियों को स्कूल अलॉट किए जाएंगे। गौरतलब है कि नियम 134ए के तहत 4273 विद्यार्थियों ने परीक्षा पास की थी। इसमें से 2756 विद्यार्थियों को पहली लिस्ट में स्कूल अलॉट किए गए थे। 2756 विद्यार्थियों में से 1400 विद्यार्थियों ने स्कूल दूर होने के कारण पहली लिस्ट में दाखिला नहीं लिया। अब बचे हुए 1517 विद्यार्थियों को तीन से छह जून के बीच ऑनलाइन मनपसंद स्कूल चुनने होंगे। इसके बाद सात जून को दूसरी अलॉटमेंट लिस्ट जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें