फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ध्यापकों के खिलाफ रोष जता बदलने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
नरवाना। सच्चाखेड़ा के राजकीय कन्या उच्च विद्यालय में अध्यापकों के बीच आपस में खींचतान होने का मामला प्रकाश में आया है। शिक्षकों की खींचतान में छात्राएं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं। शनिवार को स्कूल की छात्राओं ने इसको लेकर रोष जताया और कई अध्यापकों को बदलने की मांग की। आरोप है कि सच्चाखेड़ा के राजकीय कन्या उच्च विद्यालय में स्टाफ के सदस्यों में आपसी खींचतान चल रही है। अध्यापकों के दो गुट बनने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। आपसी खींचतान से तंग आकर स्कूल की छात्राओं ने जिला शिक्षा अधिकारी के नाम शिकायत देने की योजना के बाद ग्रामीणों ने संज्ञान लिया। कुछ लोगों ने छात्राओं की वीडियो बनाकर मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन

मामले की सूचना मिलते ही बीईईओ बलजीत पूनिया मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने पूरे मामले की जांच की मांग की। छात्राओं ने टीचरों की आपसी खींचतान के कारण स्कूल का माहौल खराब होने का आरोप लगाया। इस कारण कई बच्चे स्कूल छोड़कर निजी स्कूलों में चले गए। खींचतान के कारण किसी भी छात्रा को कंप्यूटर चलाने नहीं दिया जाता। जनरेटर के नाम पर बच्चों से पैसे मंगवाए जाते हैं।
बच्चों की पढ़ाई नहीं होने दी जाएगी प्रभावित
टीचरों में खींचतान का मामला संज्ञान में हैं। कई बार टीचरों को समझाया गया है। दो टीचरों का तबादला भी करवाया गया है। अब अगर किसी टीचर के कारण पढ़ाई प्रभावित हुई तो अध्यापकों के खिलाफ शिक्षा विभाग को शिकायत की जाएगी।
विज्ञापन

लखमी चंद, सरपंच सच्चाखेड़ा
स्कूल का निरीक्षण करके सुनी हैं शिकायत
टीचरों में आपसी खींचतान की जानकारी मिली तो स्कूल का निरीक्षण किया। टीचरों की बात सुनी है। सबको मिलकर बच्चों को पढ़ाने के लिए कहा गया है। पढ़ाई के मामले में स्कूल उच्च स्तर पर है। दसवीं कक्षा में दो बच्चों की मेरिट और 11 बच्चे प्रथम श्रेणी में पास हुए हैं। बच्चों की पढ़ाई प्रभावित नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन

-बलजीत पूनिया, बीईओ नरवाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें