फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता अब न तो अच्छे दिनों की बात कर रहे हैं और न ही दो करोड़ रोजगार की : दुष्यंत चौटाला

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश में किसानों को जमकर लूटा जा रहा : दुष्यंत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। सांसद दुष्यंत चौटाला ने कहा कि भाजपा सिर्फ लोगों को गुमराह करने के लिए नए-नए जुमले लेकर आती है। यही कारण है कि पांच साल पहले भाजपा के लोग अच्छे दिन, 15 लाख रुपये, दो करोड़ रोजगार और बेटी बचाओ जैसी बात कर रहे थे, लेकिन अब इन बातों को छोड़ दिया है। दुष्यंत बुधवार को सफीदों और जुलाना विधानसभा क्षेत्र के गांवों का दौरा कर पार्टी के कार्यकर्ताओं से यह बात कही। उन्होंने बहादुरगढ़, सिवाहा, लिजवाना कलां, मोरखी व मलिकपुर गांवों में जनसभाएं कीं।
उन्होंने कहा कि प्रदेश के किसान को जमकर लूटा जा रहा है। लूटने की एक योजना तो फसल बीमा योजना के नाम से शुरू की और दूसरी सरसों व अन्य फसलों को आनलाइन पंजीकरण करवाने की। सरकार ने सरसों का न्यूनतम मूल्य 4200 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया मगर मंडियों में तीन हजार से 3300 रुपये में खरीदी जा रही है। पुलवामा घटना में हमारे 54 जवान शहीद हो गए और भाजपा 14 दिन बाद ही तिरंगा यात्रा निकाली। इससे साफ है कि भाजपा को शहादत से कोई लेना-देना नहीं है। इस मौके पर जिला प्रधान कृष्ण राठी, पूर्व विधायक सूरजभान काजल, बहादुरगढ़ गांव के सरपंच सुशील सांगवान, पंचायती राज प्रकोष्ठ के जिला प्रधान वेदपाल भनवाला, प्रदीप गिल, प्रताप लाठर, बिजेंद्र रेढू, विनोद सिंगला, कुलदीप रंधावा, बलजिंद्र सरड़ा, अमरजीत ढांडा, प्रदेश प्रचार सचिव अनिल कुंडू, बिजेंद्र नायडू, आनंद लाठर, सतीश पहलवान, रामपाल करेला, विकास सिहाग, रोहताश दलाल मौजूद रहे।
विज्ञापन

चौकीदार पर साधा निशाना
उन्होंने कहा कि एक चौकीदार ने पूरे देश के चौकीदारों के साथ धोखा किया है। चौकीदारों को साइकिल, बैटरी और सर्दी में कंबल देने का वादा करके गुमराह किया। किसी चौकीदार को भी ये सुविधाएं नहीं मिलीं। इन चौकीदारों का बड़ा चौकीदार ही इनकी इन सभी जरूरतों को हजम कर गया।
विज्ञापन

नेता प्रतिपक्ष को नैतिकता के आधार पर देना चाहिए था इस्तीफा
सांसद दुष्यंत चौटाला ने इनेलो नेता व अपने चाचा अभय चौटाला पर टिप्पणी करते हुए कहा कि उनको समय रहते नैतिकता के आधार पर ही इस्तीफा दे देना चाहिए था, ताकि विधानसभा स्पीकर द्वारा उनको पद से हटाने की नौबत ही नहीं आती।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें