फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल आतंकवाद के खिलाफ दौड़ेगा जींद, मुख्यमंत्री भी होंगे मैराथन में शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
कल आतंकवाद के खिलाफ दौड़ेगा जींद, सीएम भी होंगे मैराथन में शामिल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। शनिवार को होने वाली मैराथन के लिए वीरवार को प्रियदर्शिनी इंदिरा गांधी कॉलेज में मैराथन एक्सपो का आयोजन किया गया। इस दौरान हरियाणवी कलाकारों ने जिला भर से पहुंचे लोगों में जोश भरा। मैराथन को मुख्यमंत्री मनोहर लाल झंडी दिखाकर शुरू करेंगे।
इस दौरान हरियाणा के प्रसिद्ध कलाकार अमित ढुल व अन्नु कादयान ने अपनी प्रस्तुतियों से लोगों में मैराथन के प्रति जोश भरा। कार्यक्रम में एडीजीपी ओपी सिंह ने कहा कि मैराथन के प्रति विदेशों में भी खासा उत्साह है। कनाडा से अभिमन्यु व उनकी पत्नी कीर्ति दूहन, उनकी माता बिमला देवी व छोटे भाई विशाल ने भी इस मैराथन के लिए अपना चेस्ट नंबर लिया है।
विज्ञापन

सफीदों रोड पर दौड़ेंगे लोग
मैराथन के लिए सफीदों रोड पर रूट बनाया गया है। मैराथन 5, 11, 21 व 42 किलोमीटर की होगी। पांच किलोमीटर के धावक ढाई किलोमीटर से वापस आएंगे, जबकि 11 किलोमीटर के धावकों के लिए साढ़े पांच किलोमीटर पर प्वाइंट बनाया गया है। वहीं 21 किलोमीटर के धावकों के लिए साढ़े दस किलोमीटर पर प्वांइट तय किया गया है। 42 किलोमीटर मैराथन में भाग लेने वाले धावक सफीदों रोड पर रजाना गांव के पास बने प्वाइंट तक जाएंगे और वहां से वापस आएंगे।
कलाकारों के साथ झूमे विद्यार्थी
एक्सपो कार्यक्रम के दौरान प्रसिद्ध हरियाणवी कलाकार अमित ढुल व अन्नु कादयान ने रंगारंग प्रस्तुतियां दी। इस दौरान हरियाणवी गानों पर कलाकारों के साथ विद्यार्थियों ने मंच पर जमकर मस्ती की।
नहीं आए पंच-सरपंच, विद्यार्थियों से भरा हॉल
मैराथन एक्सपो के लिए प्रशासन द्वारा जिला भर के पंच, सरपंच, नंबरदार, जिला परिषद व नगर परिषद के सदस्यों को बुलाया गया था, लेकिन इनमें से महज कुछ लोग ही कार्यक्रम में पहुंचे। कार्यक्रम सुबह दस बजे रखा गया था और जब दोपहर साढ़े 12 बजे तक भी बहुत ही कम लोग आए तो आईटीआई व प्रियदर्शिनी इंदिरा गांधी कॉलेज की छात्राओं को हॉल में बैठाया गया।
विज्ञापन

सफीदों रोड पर बंद रहेगा यातायात
मैराथन सफीदों रोड स्थित एकलव्य स्टेडियम से शुरू होगी। इसके लिए सफीदों रोड पर यातायात बंद रखा जाएगा। वाहनों को गोहना रोड से निकाला जाएगा। सफीदों रोड पर वाहन न जा सकें, इसके लिए पुलिस ने खास इंतजाम किए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें