फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैनिकों की शहादत पर कम नहीं हो रहा लोगों का आक्रोश, श्रद्धांजलि देने के लिए उमड़ा जन सैलाब

विज्ञापन
विज्ञापन
जनता में दिखा आक्रोश, शहीद अमर रहे के लगे नारे, श्रद्धांजलि देने के लिए उमड़ा जन सैलाब
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। पुलवामा में सीआरपीएफ के जवानों पर आतंकियों द्वारा किए गए हमले के विरोध में जिले की जनता का गुस्सा कम नहीं हो रहा है। शनिवार को भी लोगों ने सड़क पर उतर कर आतंकवादियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किए और सरकार से मांग की कि आतंकवाद को समाप्त करने के लिए सीधी कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं तीन साल पहले पंपोर में शहीद हुए कैप्टन पवन खटकड़ के पिता राजबीर सिंह ने सरकार से मांग की है कि कश्मीर से तुरंत धारा 370 हटाई जाए व अलगाववादियों की सुरक्षा वापस ली जाए। शनिवार को जिला भर में पूरे दिन विभिन्न संगठनों ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी और सरकार से पाकिस्तान को उसी की भाषा में जवाब देने की मांग की।
इस दौरान जिले के लोग गुस्से में नजर आए। जिलावासियों में जहां शहीदों के प्रति प्रेम दिखाई दे रहा था तो वहीं लोगों में पाकिस्तान और आतंकियों के खिलाफ काफी गुस्सा था। शनिवार को आढ़तियों ने मंडी में रोष जताया तो वहीं भगत सिंह मार्केट और सफीदों रोड की मैकेनिक यूनियन ने पाकिस्तान मुर्दाबाद और शहीदों की शहादत का बदला लेने की आवाज को बुलंद किया। इसके अतिरिक्त सामाजिक संस्थाओं और स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थियों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए।
विज्ञापन

मैकेनिक यूनियन ने गोहाना रोड होते हुए शहीद स्मारक पर जाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी तो वहीं स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थियों ने पाकिस्तान का पुतला फूंककर पीएम से आतंकवाद को खत्म करने की मांग की।
उन्होंने कहा कि आज देश का बच्चा-बच्चा चाहता है कि पाकिस्तान में बैठे उग्रवादी संगठनों व उनके आकाओं की समाप्ति जरूरी है। उन्होंने केंद्र सरकार से देश की जनता की आवाज सुनते हुए पाकिस्तान के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की मांग की।
प्रधानमंत्री के प्रयास सराहनीय
तीन साल पहले पंपोर में शहीद हुए भारतीय सेना के कैप्टन पवन कुमार के पिता राजबीर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री के प्रयास काफी सराहनीय हैं। जिस प्रकार सुरक्षाबलों को खुली छूट मिली है, इसका असर आतंकवाद के खिलाफ साफ दिखेगा। उन्होंने कहा कि उनके परिवार को इस बात की तसल्ली मिल गई कि उनके बेटे का शव घर पहुंच गया, लेकिन इस हमले के बाद उन परिवारों पर क्या बीत रही होगी, जिनके लाडलों का क्षत-विक्षत शव उनके घर पहुंचेंगे। यह घटना बहुत ही घिनौनी है और इसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। देश के गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने सैनिकों को कंधा देकर देश का हौसला बढ़ाया है, लेकिन अब सरकार को कुछ कड़े कदम उठाने चाहिए। इसके तहत सबसे पहले जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटा लेनी चाहिए और वहां के अलगाववादी नेताओं की सुरक्षा भी वापस लेनी चाहिए। स्थानीय सहयोग के बिना सेना काफी नुकसान उठा रही है। यदि देश के दूसरे हिस्सों के लोग वहां जाकर बसेंगे तो सेना को भी सहयोग मिलेगा।
लोगों ने की पाकिस्तान पर सीधी कार्रवाई की मांग
उचाना। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को शहर के लोगों ने विभिन्न जगहों पर कार्यक्रम आयोजित करके श्रद्धांजलि दी। लोगों ने कहा कि अब सिर्फ निंदा से काम नहीं चलेगा, अब पाकिस्तान के खिलाफ रण होना चाहिए। कई संस्थानों ने अपने-अपने तरीके से शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए पाकिस्तान व आतंकवाद के खिलाफ गुस्सा निकाला। पुराने बस स्टैंड पर पाकिस्तान का पुतला फूंका। शनिवार को आधा घंटे के बाद सड़कों पर भारत माता की जय, वंदे मातरम, पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे गूंजे। विद्यार्थियों द्वारा शहर भर हाथों में तख्तियां लेकर जुलूस निकाला, गीता विद्या मंदिर स्कूल उचाना द्वारा कैंडल मार्च निकाला गया। एसजीएसडी पब्लिक स्कूल उचाना द्वारा भी आंतकी हमले के विरोध में जुलूस निकाला। मार्केट कमेटी वाइस चेयरमैन सुरेंद्र गर्ग, दी फूड ग्रेन डीलर एसोसिएशन प्रधान सैनिकों पर हमले से सवाल उठ रहा है कि यह सब कब तक सहेंगे। जो लोग भारत में रहकर ही देश को आतंकवाद की आग में झोंक रहे हैं, उनका इलाज करना चाहिए।

विद्यार्थियों ने फूंका पाकिस्तान का पुतला
अमर उजाला ब्यूरो
पिल्लूखेड़ा। जम्मू कश्मीर में शहीद हुए सैनिकों को लेकर शनिवार को पिल्लूखेड़ा के एफएस कॉन्वेंट स्कूल के छात्र-छात्राओं ने पुतला फूंक कर पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। इस दौरान स्कूली छात्र-छात्राओं व स्कूल निदेशक राजेश कुंडू और प्रेम सिंह देशवाल ने कहा कि पाकिस्तान को अब उसकी हरकत पर सजा देनी चाहिए।
शोक सभा कर जवानों को दी श्रद्धांजलि
जींद। वरिष्ठ नागरिक परिषद ने पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि देने के लिए शनिवार को शोक सभा की। इसमें उन्होंने सरकार से इस तरह की घटनाओं पर भविष्य में रोक लगाने के लिए इंतजाम करने की बात कही। घटना के लिए दोषियों को सख्त सजा देने की मांग की। उन्होंने सरकार को सख्त नीतियां बनाने की अपील की ताकि जवानों की शहादत का बदला लिया जा सके।
वरिष्ठ नागरिक फोरम की मांग, सरकार सोच बदले
आज सारा देश जम्मू कश्मीर के पुलवामा में पाकिस्तान के संरक्षण में पल रहे आतंकवादियों द्वारा सीआरपीएफ के जवानों पर की गई कायरतापूर्ण कार्रवाई निंदनीय है। इससे लोगों में रोष है और अब सरकार को सोच बदलकर शहीदों की जान का बदला लेना चाहिए। वरिष्ठ नागरिक फोरम की मांग है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की भावनाओं को समझकर पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करे।
डॉ. एके चावला, प्रधान, वरिष्ठ नागरिक फोर।
गुरुद्वारा साहिब में शहीदों को दी श्रद्धांजलि
जींद। सिंह सभा गुरुद्वारा रेलवे जंक्शन जींद पर शनिवार को गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सुखमणी सेवा सोसायटी व समूह संगत द्वारा पुलवामा में शहीद हुए सीआरपीएफ के जवानों की शहादत पर अंतिम अरदास का आयोजन किया गया। गुरुघर के प्रवक्ता बलविंद्र सिंह ने बताया कि गुरुद्वारा शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए सुखमणी साहिब पाठ का गायन किया गया और इसके उपरांत शहीदों की आत्मिक शांति व पीछे रह गए परिवारों को दुख सहन करने की अरदास की गई है। इस अवसर पर कमलजीत ग्रेवाल, जसबीर सिंह, भगवंत सिंह, अशोक छिब्बर, त्रिलोक सिंह, विजय पाल सिंह व नारायण सिंह मौजूद रहे।
बॉक्स
कैंडल मार्च निकालकर किया शहीदों को नमन
जुलाना। आरपीएस विद्यालय के विद्यार्थियों ने शनिवार को कैंडल मार्च निकालकर पुलवामा में शहीद हुए जवानों को नमन किया। विद्यार्थियों ने स्लोगन लिखित तख्तियों से आतंकवाद के खिलाफ लड़ने के लिए भी प्रेरित किया।
पाकिस्तान के पीएम का फूंका पुतला
जींद। पुलवामा में भारतीय जवानों पर हुई हमले के विरोध में युवा सैन समाज ने रानी तालाब स्थित शिव चौक पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का पुतला फूंका गया। इसमें शुभम जयहिंद ने कहा कि पाकिस्तान ने जवानों पर हमला करके अपनी घटिया सोच दिखाई है। जवानों पर इस तरह हमला होने से आज पूरा देश दुखी है। उन्होंने पीएम से जवानों की शहादत का बदला लेने की बात कही।
---------
विद्यार्थियों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगा शहीद स्मारक पर दी श्रद्धांजलि
जींद। पुलवामा में सीआरपीएफ जवानों पर आतंकवादियों द्वारा किए गए हमले के विरोध में राजकीय पीजी कॉलेज के विद्यार्थियों ने विरोध प्रदर्शन कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। पाकिस्तान के नापाक कृत्य से गुस्साए इन विद्यार्थियों ने कॉलेज के गेट से जुलूस शुरू किया और पाकिस्तान मुर्दाबाद, आतंक का जड़ से सफाया, पाक को दुनिया के नक्शे से खत्म करने, एक और सर्जिकल स्ट्राइक के नारे लगाते हुए गोहाना रोड स्थित शहीद स्मारक पर पहुंचे। यहां पर शहीदों को श्रद्धांजलि देने के बाद दो मिनट का मौन रखा। विद्यार्थियों ने कहा कि जब तक पाकिस्तान और आतंकवादियों पर जवाबी हमला नहीं किया जाता और सीआरपीएफ जवानों की शहादत का बदला नहीं लिया जाता, तब तक देश चैन से नहीं बैठेगा।
विद्यार्थियों ने निकाली तिरंगा यात्रा
सफीदों। गांव बागड़ू कलां में स्थित नेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने शनिवार को पुलवामा में शहीद हुए वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि स्वरूप तिरंगा यात्रा निकाली गई। बच्चों की यह यात्रा पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए आस-पास के कई गांवों में गली-गली पहुंची। स्कूल संचालक महीपाल ने कहा कि विद्यार्थियों की यात्रा से स्पष्ट होता है, आज के युवाओं में देशभक्ति का भावना है और वे अपने देश के लिए सरकार को अपील कर रहें है कि अब सभी गतिविधियों में पाकिस्तान की भारत में इंट्री बंद कर देनी चाहिए।
पाकिस्तान मुर्दाबाद के लगाए नारे
जींद। पुलवामा में सीआरपीएफ जवानों पर आतंकवादियों द्वारा किए गए हमले के विरोध में शनिवार को जेजेपी के सोनीपत लोकसभा प्रभारी बलवान सुहाग और सुरेश मित्तल की अध्यक्षता में कैंडल मार्च निकाला। इसके बाद उन्होंने जेजेपी पार्टी कार्यालय से शहीद स्मारक तक मौन यात्रा निकाल कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। पाकिस्तान के नापाक कृत्य से गुस्साए जेजेपी कार्यकर्ताओं ने मौन यात्रा के बाद पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। इस अवसर पर जिला प्रधान कृष्ण राठी और पूर्व विधायक सूरजभान काजल, बिजेंद्र रेढू, बलजिंद्र सरड़ा, कुलदीप सिहाग, विकास सिहाग, शमशेर खातला मौजूद रहे।
-----------------
पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे सरकार : सैनी
जींद। प्रदेश कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता कर्मवीर सैनी ने कहा कि पुलवामा में शहीद हुए सैनिकों की शहादत को भुलाया नहीं जा सकता। आज देश की जनता की आवाज एक होकर पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रही है। केंद्र सरकार की पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई ही शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी व भूपेंद्र हुड्डा द्वारा दिए गए देशहित में सरकार के साथ होने के ब्यान की सराहना करते हुए कहा कि कांग्रेस हमेशा ही देशहित में सरकार के साथ रही है। यह बात उन्होंने सिंघाना गांव में जनसभा को संबोधित करते हुए कही।
--------------------------
नरवाना में कैंडल मार्च के दौरान शहीद अमर रहे के लगे नारे
नरवाना। शनिवार को क्षेत्र की कई संस्थाओं और गणमान्य लोगों ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने रोष मार्च निकाला। कांग्रेस कॉर्डिनेट कमेटी के चेयरमैन ईश्वर तंवर, प्रभा माथुर भिखेवाला, एनएसयूआई के पत्रदेशाध्यक्ष नवदीप दलाल, व्यापार सेल के जिला प्रधान डॉ. संजय गर्ग, सत्यनारायण पांचाल, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला चेयरमैन रमनदीप रसीदा, पिछड़ा वर्ग जिला चेयरमैन सुरेश सेानी, सेवादल हल्का प्रधान जगरुप चहल, सोनू भाणा, सेवादल से श्याम लाल मित्तल, चांदीराम नैन, प्रेम लोन, वरदान नैन, दिनेश शर्मा, मणिक नैन, सुनील नैन, बलवंत बडनपुर शामिल रहे। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सिंघवाल के छात्रों ने शहीद सैनिकों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी व अध्यापकों के साथ कैंडल मार्च निकाला। प्रधानाचार्य गुरमुख सिंह मोर सहित सभी टीचरों ने आतंकी हमले की निंदा की तथा शहीदों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। इधर भारत विकास परिषद की नरवाना शाखा संरक्षक डॉ. विनोद गुप्ता, शाखा अध्यक्ष सुरेश मित्तल, राजेंद्र पाल गुप्ता, संजय चौधरी, सुशील गोयल, विनोद गर्ग ने शहीदों को नमन किया। दनौदा गांव स्थित चंद्रशेखर आजाद वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों ने रोष मार्च निकाला। विद्यालय से चलकर गांव के बिनैण खाप के ऐतिहासिक चबूतरे तक शहीद अमर रहे के नारे लगाए। विद्यालय के प्राचार्य राजा राम ने पुलवामा में हुई घटना को बेहद ही दर्दनाक व निंदनीय है। शहर की कई संस्थाओं ने उनकी आत्मा की शांति के लिए शहीद भगत सिंह अध्ययन केंद्र से शुरू करके श्री विश्वकर्मा चौक, नेहरू पार्क, शहीद भगत सिंह चौक, अपोलो चौक, मुख्य बाजार होते हुए रेलवे स्टेशन तक कैंडल मार्च निकाला। शहीद सैनिकों की याद में दो मिनट का मौन रखा। भारतीय राष्ट्रीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष सज्जन सिंह, नरेश दनौदा, हरियाणा ज्ञान विज्ञान समिति के ब्लॉक प्रधान प्रदीप शर्मा, सर्व कर्मचारी संघ की ब्लॉक प्रधान इंद्र सिंह श्योकंद, युवा शक्ति एनजीओ के अध्यक्ष अमन मोर, समाजसेवी बिट्टू नैन, सरदार हरचरण सिंह, जनवादी महिला समिति की नेता डिंपल, आशा वर्कर यूनियन नेता जगवंती समेत लोगों ने आतंकी हमले की कड़ी निंदा की। इधर डीएवी पब्लिक स्कूल के छात्रों ने पुलवामा में आतंकवादी हमले में शहीद जवानों को नवदीप स्टेडियम में स्थित शहीदी स्मारक पर मोमबती जलाकर नम आंखों से भावभीनी श्रद्धांजली दी व स्कूल प्रांगण में शहीदों की आत्माओं की शांति के लिए यज्ञ करवाया। प्रधानाचार्य डॉ. रवींद्र कौशिक ने कहा कि सरकार को इस मामले में सख्त कार्रवाई करनी चाहिए व देश के दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब देना चाहिए।
विज्ञापन

बयानों से नहीं, कुछ कर दिखाने का है समय : शास्त्री
जींद। महाभारत कालीन जयंती देवी मंदिर में शनिवार को जन कल्याण के लिए पाकिस्तान के खिलाफ महाभारत छेड़ने की बात कही। उन्होंने पाकिस्तान को आतंकियों का आका करार दिया। मंदिर के पुजारी पंडित नवीन कुमार शास्त्री, कुरुक्षेत्र से पहुंचे नरेश वेदपाठी सहित दर्जनों पंडितों ने मां जयंती के दरबार में पुलवामा में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी आत्मा की शांति के साथ-साथ पीड़ित परिवारों को सहन शक्ति देने की प्रार्थना की। इस मौके पर पंडित नवीन कुमार शास्त्री ने कहा कि पाकिस्तान के साथ निर्णायक युद्ध करने का समय आ गया है। क्योंकि उसके आतंकियों के कारण आज देश का प्रत्येक नागरिक आक्रोश के आंसू बहा रहा है। किंतु अब तिलमिलाने नहीं, ताल ठोंकने का समय है। सब्र का पैमाना छलक चुका है, सख्त कदम उठाने की जरूरत हैं। जवानों के खून का बदला लेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें