फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणदीप सुरजेवाला के अधिक अमीर हैं उनकी पत्नी गायत्री देवी

विज्ञापन
विज्ञापन
रणदीप सुरजेवाला से अधिक उनकी पत्नी गायत्री देवी अमीर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। विधानसभा उपचुनाव के नामांकन में दिए शपथपत्र में कांग्रेस उम्मीदवार रणदीप सुरजेवाला ने जो ब्योरा दिया है। उसके अनुसार उनकी पत्नी गायत्री देवी उनसे अधिक अमीर हैं।
दिए गए ब्योरो के अनुसार रणदीप सुरजेवाला के पास 76 हजार रुपये की नकदी है, जबकि उनकी पत्नी गायत्र देवी के पास एक लाख 95 हजार रुपये की नकदी है। रणदीप सुरजेवाला के पास 66.95 लाख की तो पत्नी के पास 19.91 लाख रुपये की एफडी है। रणदीप के नाम डेढ़ लाख रुपये का लोन है, जबकि पत्नी के पास कोई लोन नहीं है। रणदीप सुरजेवाला के पास 87.04 लाख रुपये चल संपत्ति व उनकी पत्नी के 91.98 लाख रुपये की चल संपत्ति है। रणदीप सुरजेवाला के पास कुल 181.96 लाख रुपये की अचल संपत्ति और उनकी पत्नी के पास 78.98 लाख रुपये की संपत्ति है। जेवरात के नाम पर रणदीप सुरजेवाला के पास के नाम कुछ नहीं है, जबकि उनकी पत्नी के पास 23.10 लाख रुपये का सोना व 24 लाख रुपये के हीरे हैं। रणदीप सुरजेवाला नरवाना से दसवीं पास की। पंजाब विश्विद्यालय से एलएलबी व एमए राजनीतिक विज्ञान की है।
विज्ञापन

भाजपा के उम्मीदवार डॉ. कृष्ण मिड्ढा के पत्नी से अमीर हैं। उनके पास 5.14 लाख रुपये की नकदी है, जबकि उनकी पत्नी किरण के पास दो लाख 81 हजार रुपये की नकदी है। कृष्ण मिड्ढा के पास 2.94 लाख रुपये सोने के आभूषण तो उनकी पत्नी के पास 11.10 लाख रुपये कीमत सोने के आभूषण हैं। कृष्ण मिड्ढा के पास 5650734 रुपये की चल संपत्ति है और उनकी पत्नी के पास 1956718 रुपये की चल संपत्ति है। इसके साथ-साथ कृष्ण मिड्ढा के पास एक करोड़ रुपये की व उनकी पत्नी के पास 20 लाख रुपये की अचल संपत्ति है। डॉ. मिड्ढा ने 638624 रुपये का व उनकी पत्नी 39167 रुपये का लोन लिया हुआ है। मिड्ढा ने दरभंगा बिहार के कामेश्वर सिंह संस्कृत विश्विद्यालय से बीएएमएस की डिग्री की है।
जेजेपी के उम्मीदवार दिग्विजय चौटाला के पास 4.30 लाख रुपये की नकदी है। इसके अलावा उनके पार 12.16 लाख रुपये का सोना। दो लाख रुपये की चांदी व दस लाख रुपये के हीरे के जेवरात हैं। उनके पास कुल 122305684 रुपये की चल संपत्ति है। दिग्विजय चौटाला के पास 111830000 रुपये की अचल संपत्ति है। उन्होंने 96318191 रुपये का लोन लिया हुआ है। उन्होंने लंदन से कानून की पढ़ाई की है।
विज्ञापन

इनेलो के उम्मीवार उमेद सिंह के पास ढाई लाख रुपये की नकदी है। इसके अलावा उनके पास 10283855 रुपये की चल व एक करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है। उमेद ने 1384561 रुपये का लोन लिया है। उन्होंने दिल्ली ओपन स्कूल से 12वीं पास की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें