फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाइनल मैच की ऑपर कबड्डी में पंजाब ने हरियाणा व जूनियर वर्ग में हिमाचल ने पंजाब को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
नार्थ इंडिया कबड्डी में पंजाब ने हरियाणा को हराया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सफीदों। शहीद भगत सिंह स्पोर्ट्स सोसायटी द्वारा गांव सरनाखेड़ी में चल रहे तीन दिवसीय नार्थ इंडिया कबड्डी प्रतियोगिता का रविवार देर शाम समापन हुआ। जिसमें भाजपा के वरिष्ठ नेता राजू मोर व हाट सरपंच बिजेंद्र सिंगल मुख्यातिथि थे। मुख्यातिथि ने खिलाड़ियों से परिचय कर फाइनल मैच का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

फाइनल मैच में पंजाब की टीम ने 27-18 से हरियाणा की टीम को हराकर विजेता बनी। तीसरे स्थान पर दिल्ली की टीम रही। अंडर-55 किलोग्राम भार वर्ग में हिमाचल टीम ने 45-24 के अंतर से पंजाब टीम को हराकर विजेता रही। तीसरे स्थान पर दिल्ली की टीम ने 20-18 अंक से राजस्थान टीम को हराकर रही। सभी विजेता टीमों को मुख्यातिथि राजू मोर ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर सत्येंद्र वर्मा, वेदप्रकाश, सतपाल, पूर्व सरपंच जयकुमार शर्मा, कोच प्रेमचंद, लाभ सिंह धीमान, सतबीर खर्ब, सुभाष शर्मा, श्रवण कुमार, कमलदीप मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें