फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा विभाग ने विद्यार्थियों के लिए इस बार मिड डे मील की सूची में किए नए व्यंजन शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
अब नौनिहालों को मिलेगी खीर-पूड़ी, गुलगुले और बाजरे की खिचड़ी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। जिले के 431 प्राइमरी व 106 मिडिल सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के मिड-डे मील द्वारा दोपहर को दिए जाने वाले भोजन में शिक्षा विभाग ने खानपान की सूची में नए व्यंजनों को शामिल किया है। प्राइमरी और मिडिल सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को शिक्षा विभाग की ओर से जारी की गई नई सूची में खीर, मीठा पूड़ी, सब्जियों का पुलाव, काला चना पुलाव, पौष्टिक खिचड़ी, राजमा-चावल, कड़ी-पकौड़ा, मौसमी सब्जी सहित चावल, मीठे चावल, नारियल चावल के साथ पुलाव, मिस्सी रोटी और मौसमी सब्जी, आटे का हलवा और काले चने, रोटी और दाल घीया, कद्दू, मीठा दलिया, गेहूं-सोया पूरी और सब्जी, सफेद चना-आलू, पौष्टिक दलिया, चना उड़द, मूंग दाल, साबूत मूंगदाल के साथ रोटी, चना दाल पराठा, बाजरे के गुलगुले, बाजरे की पूरी, बाजरे की खिचड़ी, बाजरे के बिस्कुट व मूंगफली चक्की मिलेंगे।
शिक्षा विभाग की ओर से आदेश दिए गए हैं कि यह सभी व्यंजन स्कूल में ही बनवाए जाएंगे। स्कूल का प्राचार्य मिड-डे मिल द्वारा बच्चों को भोजन परोसने से पहले उसकी गुणवत्ता व मात्रा जांचेगा कि यह ठीक है या नहीं।
विज्ञापन

पहले मिड-डे मील द्वारा विद्यार्थियों को 13 व्यंजन ही परोसे जाते थे। शिक्षा विभाग ने अब नई सूची जारी की है, जिसमें अब विद्यार्थियों को 20 व्यंजन परोसे जाएंगे। इसमें नारियल चावल पुलाव, चना, उड़द, और मूंगदाल के साथ रोटी, बाजरे के गुलगुले, बाजरे की पुरी, बाजरे की खिचड़ी, बाजरे के बिस्कुट व मूंगफली चक्की नए व्यंजन शामिल हैं।
सर्दियों में बाजरे से संबधित व्यंजन को विद्यार्थी विशेष रूप से खाना पसंद करते हैं। इसलिए इस बार शिक्षा विभाग की ओर से सर्दियों में विद्यार्थियों के लिए बाजरे से बनने वाले वस्तुओं को प्राथमिकता देते हुए विशेष रूप से शामिल किया गया है।
विज्ञापन

हर दिन मिलेंगे अलग-अलग व्यंजन
शिक्षा विभाग की ओर से मिड-डे मिल के भोजन में नए व्यंजनों को शामिल किया गया है। अब एक व्यंजन दो दिन नहीं बनेगा। हर रोज विद्यार्थियों को अलग-अलग व्यंजन परोसे जाएंगे। जिले के सभी प्राइमरी व मिडिल स्कूल प्राचार्य को सख्त आदेश दिए गए हैं कि जल्द से जल्द मिड-डे मिल की सूची में नए व्यंजनों को शामिल कर नए व्यंजन विद्यार्थियों को परोसे जाएं।
बीपी राणा, डीईईओ जींद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें