फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश कार्यकारिणी की मीटिंग में आने वाले नेताओं से तय होगा इनेलो का भविष्य

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश कार्यकारिणी की मीटिंग में आने वाले नेताओं से तय होगा इनेलो का भविष्य
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। इनेलो में मचे राजनीतिक घमासान के बीच शनिवार को जींद और चंडीगढ़ में एक साथ कार्यकारिणी की मीटिंग बुलाने से नेताओं के बीच लकीरें खिंच गई हैं। ऐसे में कार्यकारिणी की मीटिंग में पहुंचने वाले नेता ही इनेलो का भविष्य तय करेंगे। हालांकि आम कार्यकर्ता सांसद दुष्यंत चौटाला व अजय चौटाला के साथ दिखाई रहे हैं, लेकिन पार्टी संगठन के अधिकतर लोग अभी भी पार्टी सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला के नाम पर अभय चौटाला के साथ खड़े हैं।
विज्ञापन

इनेलो नेताओं के अनुसार प्रदेश कार्यकारिणी में करीब 500 लोग हैं। इनमें सभी विधायक, सांसद, सभी प्रकोष्ठों के जिला व हलका स्तर के नेता शामिल हैं। ऐसे में शनिवार को प्रदेश कार्यकारिणी के अधिकतर लोग जींद आते हैं या चंडीगढ़, इस पर ही इनेलो के संगठन का भविष्य तय होगा। हालांकि प्रदेश में इनेलो के 18 विधायक हैं। इनमें से अधिकर भूमिगत हैं। सांसद चरणजीत सिंह रोड़ी खुलकर अभय चौटाला के साथ जाने की बात कह चुके हैं। इसके बावजूद जिलों व हलका स्तर के अधिकतर नेता सांसद दुष्यंत व अजय चौटाला के साथ आ चुके हैं। ऐसे में यह देखने वाली बात होगी कि प्रदेश कार्यकारिणी के कौन-कौन चेहरे किस नेता के पाले में जाते हैं। विधायक- सांसदों को छोड़कर प्रदेश कार्यकारिणी में अन्य नेताओं की संख्या 450 से अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें