फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

75 किलो चूरापोस्त व शराब सहित होटल मालिक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। नरवाना सीआईए टीम ने एक होटल पर छापा मारकर होटल मालिक व एक अन्य को 75 किलोग्राम चूरापोस्त व 120 बोतल शराब समेत काबू किया है। होटल मालिक की पहचान अलेवा निवासी रोशनलाल व अन्य की पहचान सोनीपत जिले के नूरनखेड़ा निवासी मोती के रुप में हुई है। सीआईए टीम इंचार्ज इंस्पेक्टर हरदीप सिंह ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली कि उझाना गांव में चहल पंजाबी होटल का मालिक रोशनलाल नरवाना में किराए का कमरा लिए हुए है, जहां उसने भारी मात्रा में चूरापोस्त व देसी शराब की बोतल रखी हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस ने छापा मारा तो रोशनलाल अपने साथी के साथ कमरे पर था। उन्हें चूरापोस्त व शराब सहित काबू कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें