फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली निगम की लापरवाही : आवारा पशु बन रहे निगम ट्रांसफार्मरों के शिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली निगम की लापरवाही : आवारा पशु बन रहे निगम ट्रांसफार्मरों के शिकार
विज्ञापन

सतीश जागलान
जींद। शहर में बिजली निगम के खस्ताहाल ट्रांसफार्मर हादसों को न्यौता दे रहे हैं। इन ट्रांसफार्मरों की तार जमीन पर लटकती रहती है, जिस कारण इनमें करंट आने के कारण हमेशा हादसे का डर लगा रहता है। पटियाला चौक क्षेत्र में एक ट्रांसफार्मर ने दो सांड़ों की जिंदगी लील ली। यहां के दुकानदार बिजली निगम को इसकी शिकायत कर चुके हैं लेकिन निगम अधिकारी इस तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। निगम अधिकारी इस मामले में अपना पल्ला झाड़ते नजर आ रहे हैं।
पटियाला चौक से रेलवे रोड की तरफ जाने वाली सड़क पर यातायात का काफी दबाव रहता है। शाम के समय तो यहां काफी संख्या में सब्जी बेचने वाले लोग अपनी रेहड़ी लगा लेते हैं, इस कारण यहां से निकलना भी मुश्किल हो जाता है। यहां रखे एक ट्रांसफार्मर में करंट आता है। जिस कारण जब भी कोई पशु इस ट्रांसफार्मर के संपर्क में आता है तो इसका शिकार हो जाता है। रविवार व सोमवार रात को इस ट्रांसफार्मर में करंट आने के कारण दो आवारा पशु इसकी भेंट चढ़ चुके हैं। यहां आसपास के दुकानदारों का कहना है कि यह पहले हादसे नहीं हैं। उनकी दुकान पर कोई ग्राहक आता है, यदि वह ट्रांसफार्मर की तरफ चला जाए तो उसे करंट महसूस होता है। दुकानदार इस बात का विशेष ध्यान रखते हैं कि कहीं कोई व्यक्ति ट्रांसफार्मर की तरफ न चला जाए। दुकानदारों ने निगम अधिकारियों को कई बार इसकी शिकायत की लेकिन कोई समाधान नहीं हो रहा।
विज्ञापन

बॉक्स
शहर में इन जगहों पर ज्यादा खतरा
पटियाला चौक, रानी तालाब, स्कीम नंबर पांच एवं छह, मिनी बाईपास, अर्बन एस्टेट, दया बस्ती में भी ऐसे ट्रांसफार्मर हैं, जिनसे हमेशा हादसे का अंदेशा बना रहता है। इन ट्रांसफार्मरों की तार काफी ढीली हो चुकी हैं। जब भी कोई पशु इनके पास से गुजरता है, या इनसे टकरा जाता है तो इसका शिकार हो जाता है।

हमेशा बना रहता है डर
यहां सब्जी की दुकान चलाने वाले रामफल ने कहा कि इस ट्रांसफार्मर के कारण हमेशा हादसा होने का डर बना रहता हैं। उनका अधिकतर ध्यान ट्रांसफार्मर की तरफ ही रहता की कहीं कोई ग्राहक ट्रांसफार्मर की तरफ न चला जाए।

निकलती है चिंगारी
यहां इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान चलाने वाले प्रवीण खुराना का कहना है कि इस ट्रांसफार्मर में हमेशा स्पार्क होने के कारण चिंगारी निकलती रहती हैं। दुकान पर आने वाले ग्राहक भी इस कारण दुकान पर नहीं आते कहीं कोई हादसा न हो जाए।

पहले भी हो चुके हैं हादसे
बर्तन दुकानदार अनिल कुमार ने कहा कि कई बार यहां भीड़ होने के कारण वाहन भी ट्रांसफार्मर की तरफ निकल जाते हैं, जिस कारण हादसे का डर रहता है। बारिश के मौसम में तो यहां और अधिक खतरा बढ़ जाता है।
विज्ञापन



ट्रांसफार्मर हवा में तो रखे नहीं जाएंगे
बिजली निगम के एसई एमएल रोहिल्ला ने कहा कि बिजली ट्रांसफार्मर हवा में नहीं रखे जा सकते, जमीन पर ही रखे जाएंगे। पूरे शहर में किसी भी ट्रांसफार्मर की तार नीचे नहीं लटक रही है। यदि कोई पशु ट्रांसफार्मर के साथ खुजली करेगा तो, उसे करंट तो लगेगा ही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें