फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा यूपी, बिहार से आगे निकला : दुष्यंत चौटाला

विज्ञापन
विज्ञापन
दंगों में यूपी और बिहार से आगे निकला हरियाणा : दुष्यंत
विज्ञापन

उचाना। इनेलो सांसद दुष्यंत चौटाला ने कहा कि हरियाणा विकास के मामले में पीछे जरूर है, लेकिन दंगा-फसाद में यूपी और बिहार से आगे निकल गया है। हरियाणा इस मामले में तीन नंबर पर पहुंच गया है। ये आंकड़े नेशनल क्राइम ब्यूरो की तरफ से जारी किए गए हैं। लूट, रेप, हत्या, दंगा-फसाद में प्रदेश तीसरे नंबर पर पहुंचा है। वह मखंड गांव में देर मंगलवार देर शाम पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि हरियाणा तीन बार भाजपा के शासनकाल में जला तो तीन बार मिलिट्री प्रदेश में बुलानी पड़ी। यहां पर तीन मामलों में बहुत युवाओं की जाने गईं। सीएम दुबई के दौरे पर जा रहे हैं, इससे पहले कम से कम हरियाणा में कानून व्यवस्था की तरफ तो ध्यान देना चाहिए। भाजपा के शासनकाल में आज व्यापारी बढ़ रही आपराधिक वारदातों से सहमें हुए हैं। इस मौके पर कृष्ण राठी, विश्ववीर नंबरदार, सूबे सिंह लोहान, कर्ण सिंह दरोली, महेंद्र लोधर, सत्ता डूमरखां, वीरेंद्र कौशिक, अजमेर वकील और मनोज शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें