फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दूसरा स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में हासिल किया दूसरा स्थान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद।
सीआरएसयू के विद्यार्थियों ने स्पोर्ट्स एंड यूथ वेलफेयर हरियाणा सरकार की ओर से कैथल में हुए तीन दिवसीय राज्य स्तरीय युवा समारोह में बेहतर कला प्रदर्शन कर समूह नृत्य और हिंदी एकांकी में राज्य स्तर पर द्वितीय स्थान एवं ओवरऑल विजेता के रूप में भी द्वितीय स्थान हासिल किया। इसमें विजेता विद्यार्थियों को समूह नृत्य के लिये ईनाम स्वरूप एक लाख 50 हजार की राशि, ट्रॉॅॅफी और प्रमाण-पत्र दिया गया। वही एकांकी में द्वितीय स्थान के लिए 75 हजार की राशि, ट्राफी और प्रमाण-पत्र मिले। विवि लौटने पर कलाकारों का स्वागत किया गया।
विज्ञापन

सीआरएसयू के कुलपति प्रोफेसर आरबी सोलंकी ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं में भाग लेने से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ता है, और कार्य को बेहतर करने की समझ पैदा होती है। विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ. राजबीर सिंह ने विजेता विद्यार्थियों को कहा कि इन कार्यक्रमों में हिस्सा लेने से क्रिएटिविटी बढ़ती है, और बेहतर कार्य करने की समझ पैदा होती है। डॉ. राजबीर ने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने से विद्यार्थियों की प्रतिभा में निखार आता है। इस दौरान विश्वविद्यालय के यूथ वेलफेयर से कल्चरल कोऑर्डिनेटर डॉ. पवन बख्शी और शारीरिक शिक्षा विभाग से डॉ. मुकेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन


27जेएनडी25: विवि अधिकारियों के साथ प्रतिभागी कलाकार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें