फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुग्ध प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
दुग्ध प्रतियोगिता में पूर्व सरपंच की भैंस अव्वल
विज्ञापन

जुलाना। क्षेत्र के गांव देश खेड़ा में दुग्ध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का नेतृृत्व डा कर्ण सिंह ने किया। प्रतियोगिता में गांव और आसपास के कई किसानों की भैंसों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में देशखेड़ा गांव के पूर्व सरपंच की भैंस ने 24 किलो 160 ग्राम दूध देकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं देश खेड़ा गांव के धर्मबीर की भैंस ने 19 किलो दूध देकर दूसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर भैंस मालिक को 20 हजार की राशि से सम्मानित करने का काम किया गया। डॉ. कर्ण सिंह ने कहा कि प्रतियोगिता का उद्देश्य ग्रामीणों को पशुपालन की ओर जागरूक करना है। भैंस मालिक मनजीत लाठर ने बताया कि पशुपालन काफी फायदे का सौदा है। सही ढंग से पशु की देखभाल करने से पशुओं से काफी लाभ पा सकते हैं। इस अवसर पर सतपाल, संजीत, आजाद, धर्मवीर, राकेश सहित काफी संख्या किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें