जींद में भी भीम आर्मी कार्यकारिणी का गठन
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। उत्तर प्रदेश में चर्चित भीम आर्मी की कार्यकारिणी का गठन जींद में भी रविवार को किया गया। इसको लेकर सफीदों रोड स्थित रविदास धर्मशाला में मीटिंग हुई, इसमें हरियाणा प्रदेश की कार्यकारिणी का गठन किया गया।
प्रदेश स्तरीय कार्यकारिणी का गठन करते हुए दिनेश खापड़ को प्रदेश प्रभारी, देशराज सरोहा को प्रदेश प्रवक्ता व संदीप बराह को जींद जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया। कार्यक्रम में भीम आर्मी की डिफेंस कमेटी के राष्ट्रीय प्रभारी प्रदीप नरवाल, यूपी पदाधिकारी सचिन सहारनपुर व राज गौतम ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। इस दौरान प्रदीप नरवाल ने कहा कि भीम आर्मी भारत एकता मिशन के मुख्य उद्देश्य भारत देश एवं हरियाणा प्रदेश में हर गरीब को शिक्षा दिलाना, प्राइवेट सेक्टर में एससीएसटी ओबीसी को आरक्षण दिलाना, समाज में गैर बराबरी को खत्म करके समतामूलक समाज की स्थापना करना, संवैधानिक अधिकारों से वंचित शोषित एवं दबे कुचले लोगों के लिए मान सम्मान की लड़ाई लड़ना एवं उन्हें संवैधानिक अधिकार दिलाना है। इस मौके पर नरेश भुक्कल,डीपी सिंह पानीपत,अरविंद वकील,नरेंद्र सिंह वकील,विनोद कुमार वकील,मनोज राठी,महावीर कोयल मौजूद रहे।