फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किया चेयरपर्सन पति को तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। नगर परिषद में शहर की सफाई के ठेके में भ्रष्टाचार की गंदगी का ऑडियो सामने आने के बाद अब राजनीति गरमा गई है। एक ओर जहां विपक्षी पार्टियों के लोग चेयरमैन के पति और भाजपा के प्रदेश सचिव जवाहर सैनी को घेर रहे हैं, वहीं उनकी अपनी पार्टी के लोग भी उनके खिलाफ खड़े हो गए हैं। भाजपा के जिला प्रधान अमरपाल राणा ने भी पूरे प्रकरण पर प्रदेश सचिव जवाहर सैनी का पक्ष जानने के लिए उन्हें तलब किया है। ऑडियो वायर होने के बाद अब नगर परिषद के कुछ अधिकारियों की भूमिका पर भी संदेह के निशान लग रहे हैं। बहरहाल पूरा मामला किस प्रकार अंजाम तक पहुंचेगा, यह समय ही बताएगा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि अमर उजाला ने ‘शहर की सफाई में भ्रष्टाचार की बू’ शीर्षक से 22 अगस्त के अंक में समाचार प्रकाशित किया था। इसके बाद एक ऑडियो वायरल हुआ है, जिसमें कथिततौर पर जींद नगर परिषद की चेयरमैन पूनम सैनी के पति और भाजपा के प्रदेश सचिव जवाहर सैनी किसी ठेकेदार से कमीशन की बात कर रहे हैं। इसमें ठेकेदार 15 प्रतिशत तक कमीशन देने की बात कह रहा है, लेकिन सामने वाला व्यक्ति 20 प्रतिशत पर अड़ा हुआ है। बुधवार को इसका ऑडियो वायरल होने के बाद मीडिया में यह मामला खूब चल रहा है। पहले से ही नगर परिषद में भ्रष्टाचार के आरोप लगाने वाले विरोधी पार्षदों को अब पूरा मौका मिल गया है। पार्षदों का कहना है कि इसको लेकर उनकी सरकार और विपक्ष सभी राजनीतिक दलों से बात हुई है। सभी साथ देने को तैयार हैं। हालांकि चेयरमैन पूनम सैनी के पति जवाहर सैनी ऑडियो में खुद के शामिल होने से मना कर रहे हैं। बहरहाल यह सब अब जांच का विषय है। हालांकि विरोध पार्षद ऑडियो में बोल रहे ठेकेदार से जांच की मांग प्रशासन से कर रहे हैं।
अधिकारियों की भूमिका पर भी सवाल
इस मामले में जब कमीशन की बात चल रही होती है तो एक जगह नगर परिषद के एक अधिकारी का भी नाम आता है। इससे आभास होता है कि इस अधिकारी के माध्यम से ही सारा खेल हो रहा है। हालांकि अभी प्रशासन ने इस पर संज्ञान नहीं लिया है, लेकिन जांच अब वक्त का तकाजा हो चली है।
विज्ञापन


अंत तक लड़ी जाएगी लड़ाई
हम पहले से ही नगरपरिषद में भ्रष्टाचार का मामला उठा रहे हैं, लेकिन अब जनता और अधिकारियों के सामने सब कुछ आ चुका है। इसकी जांच होनी चाहिए। सरकार को भी इसकी शिकायत की गई है। जल्द ही प्रधान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया जाएगा। जैसे ही हमारे ग्रुप को मौका मिलेगा, सिर्फ नेताओं की ही नहीं अधिकारियों की भी बारीकि से जांच करवाई जाएगी। भ्रष्टाचार का हम मामला जनता के सामने लगाया जाएगा।
- सुदेश देवी, पूर्व चेयरमैन नगर परिषद जींद, व पार्षद वार्ड नंबर 24

ऑडियो वायरल होने से पहले ही विरोधी पार्षद मेरे से मिले थे, उन्होंने जो आरोप लगाए हैं, उनकी जांच की जाएगी। वहीं वायर ऑडियो की प्रमाणिकता अभी साफ नहीं है। इस पर कोई भी कार्रवाई करना जल्दबाजी होगी।
अमित खत्री, डीसी।

मैंने ऑडियो नहीं सुना है और इसकी जानकारी भी नहीं है, लेकिन एक कार्यकर्ता से इस प्रकार की सूचना मिली है। ऐसे में शुक्रवार को जवाहर सैनी को बातचीत के लिए बुलाया गया है। वे इस पर सही जानकारी दे सकते हैं। इसके बाद ही आगे की कोई कार्रवाई बनती होगी तो की जाएगी।
विज्ञापन

अमरपाल राणा, जिलाध्यक्ष भाजपा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें