फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिछली सरकारों ने उचाना को शिक्षा क्षेत्र में रखा पीछे : प्रेमलता

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

उचाना (जींद)।
विधायक प्रेमलता ने कहा कि पिछली सरकारों ने क्षेत्र को शिक्षा के मामले में पीछे रखा। यही कारण है कि उचाना क्षेत्र के बच्चे मेरिट में नौकरियों में पिछड़ जाते हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र का विकास तेजी से हो रहा है। बुडायन गांव में केंद्रीय विद्यालय में जींद में बनने वाला केंद्रीय विद्यालय मंजूर कराया गया। यहां पर इसका काम अब चल रहा है। शिक्षा का स्तर बढ़े इसके लिए काब्रच्छा, भौंगरा, कहसून, थुआ, मंगलपुर के स्कूलों को अपग्रेड करवा कर 12वीं का कराया गया।
विज्ञापन

भौंगरा गांव में आयोजित जनसभा में विधायक प्रेमलता ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं के अभाव के चलते हमारे लोगों को इलाज के लिए हिसार, गुड़गांव, रोहतक जाना पड़ता है। जींद में मेडिकल कॉलेज मंजूर हुआ है। उचाना में 50 बेड के अस्पताल की बिल्डिंग बननी शुरू हो गई है। शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं में बीती सरकारों ने हमारे साथ भेदभाव किया। सड़कों के निर्माण, 33 केवी के पॉवर हाउस, अलेवा में सरकारी कॉलेज, उप तहसील से उपमंडल का दर्जा मिलने, विस्तार मंडी, बड़ौदा में रेलवे हॉल्ट, पेगां में ड्राइविंग स्कूल मंजूर हो चुका है।
विज्ञापन


पिछली सरकारों ने उचाना को शिक्षा क्षेत्र में रखा पीछे : प्रेमलता
भौंगरा गांव में आयोजित जनसभा में विधायक ने किया संबोधित
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें