फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: पहले दिन 2770 रुपये प्रति क्विंटल तक बिका 1509 वैरायटी धान

Sun, 29 Sep 2024 12:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
28जेएनडी29: शहर की अनाज मंडी में पीआर धान में नमी ज्यादा होने के कारण सुखाया गया। संवाद
विज्ञापन
जींद। जिले की अनाज मंडियों में धान की आवक शुरू हो गई है। शनिवार को शहर की नई अनाज मंडी में पीआर धान 240 क्विंटल धान पहुंचा। बासमती की 1509 वैरायटी का धान 290 क्विंटल खरीदा गया। मंडी में बासमती धान की आवक के साथ निजी एजेंसियां खरीद भी कर रही हैं। पीआर धान की जिले में अभी तक कहीं भी खरीद शुरू नहीं हो पाई है। धान में नमी ज्यादा आ रही है तो विभाग का मिल मालिकों के साथ पंजीकरण नहीं होना भी दूसरा कारण बन रहा है।
विज्ञापन


सरकार ने सभी मंडियों को 27 सितंबर से धान की खरीद करने के निर्देश दिए थे, लेकिन अभी तक जिला प्रशासन की आधी-अधूरी तैयारी के चलते खरीद का काम शुरू नहीं हो पाया है। शहर की अनाज मंडी में बासमती की वैरायटी 1509 की खरीद शुरू हो चुकी है। शनिवार को यह 2520 से 2770 रुपये प्रति क्विंटल तक बिका। इसके अलावा मंडी में पीआर धान खरीद के लिए कोई भी एजेंसी शनिवार को नहीं पहुंची। अगर आगामी एक से दो दिन में खरीद शुरू नहीं हुई तो मंडियों में काफी धान एकत्रित हो जाएगा। इसके अलावा अन्य मंडियों में कई दिनों से धान की आवक तो शुरू हो चुकी है, लेकिन खरीद नहीं होने से किसानों के गेट पास नहीं कट रहे हैं। इसको नमी के नाम पर ही सुखाया जा रहा है।

जींद अनाज मंडी में शनिवार को बासमती की वैरायटी 1509 की खरीद हुई है। अभी तक पीआर धान की खरीद नहीं हुई है। शनिवार तक मंडी में पीआर धान लगभग 245 क्विंटल आ चुका है। -संजीव कुमार, मार्केट कमेटी सचिव, जींद।

28जेएनडी29: शहर की अनाज मंडी में पीआर धान में नमी ज्यादा होने के कारण सुखाया गया। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें