फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: कनाडा भेजने के नाम पर 15 लाख की धोखाधड़ी, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
फोटो 17जेएनडी08-पुलिस गिरफ्त में पैसे हड़पने का आरोपी। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
जींद। विदेश भेजने के नाम पर 15 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में एवीटी स्टाफ ने रोहिणी, नई दिल्ली निवासी जसबीर को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब आरोपी से मामले से जुड़े अन्य पहलुओं को लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

कालवा निवासी जगत ने आठ मई 2015 को दर्ज कराई एफआईआर में बताया था कि वह अपनी बेटी को पढ़ाई के लिए कनाडा भेजना चाहते थे। इसी दौरान पौली निवासी सोनू के जरिए उनकी जान-पहचान जसबीर सहित अन्य लोगों से हुई। आरोपियों ने उनकी बेटी को कनाडा भेजने का भरोसा दिलाया और 15 लाख रुपये में सौदा तय हुआ। आरोपियों के कहने पर जगत ने अलग-अलग बैंक खातों में कुल 15 लाख दो हजार 920 रुपये जमा और ट्रांसफर किए।
इसके बाद आरोपी जसबीर ने कनाडा का वीजा और यूनिवर्सिटी में दाखिले से जुड़े दस्तावेज उपलब्ध करवाए। जब इन दस्तावेजों की जांच करवाई गई, तो वीजा और बाकी कागजात फर्जी निकले। इसके बाद शिकायतकर्ता ने पुलिस को मामले की सूचना दी।
विज्ञापन

जुलाना थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की थी। बाद में एसपी ने यह मामला जांच के लिए एवीटी स्टाफ को सौंप दिया।
विज्ञापन

एवीटी स्टाफ इंचार्ज उपनिरीक्षक यशवीर सिंह ने बताया कि तकनीकी जांच और जुटाए गए सबूतों के आधार पर आरोपी जसबीर को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें