फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार दिन बाद चलीं रोडवेज की बसें

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
जींद।
निजी बसों के विरोध में रोडवेज कर्मचारियों की चार दिन की हड़ताल के बाद सोमवार को रोडवेज की बस सामान्य दिनों की तरह ही चली। सरकार के निजी बसों को बिना नियम पूरे किए नहीं चलाने के आश्वासन के बाद आरटीए विरेंद्र सिंह सांगवान ने बस स्टैंड पर पहुंच कर बसों की जांच की। इस दौरान खामी मिलने पर तीन बसों का चालान भी किया। प्रशासनिक कार्रवाई के कारण अधिकतर निजी बस सोमवार को बस स्टैंड से नदारद रहीं। गौरतलब है कि एक जून से निजी बसों के विरोध में हड़ताल शुरू कर दी थी। इसके बाद रविवार देर शाम सरकार और रोडवेज कर्मचारियों के बीच हुई बातचीत के बाद रोडवेज कर्मचारियों ने सोमवार से हड़ताल समाप्त करने का एलान किया। इस पर आरटीए विरेंद्र सांगवान सोमवार सुबह ही बस स्टैंड पर पहुंचे। यहां उन्होंने बसों की जांच की तो बस नई नीति के तहत लाल रंग की नहीं मिली। इस पर तीन बसों का चालान किया गया। अधिकारियों की कार्रवाई को देखते हुए निजी बसों के संचालकों ने बस स्टैंड से रुख मोड़ लिया।
विज्ञापन


बसों की जांच के दौरान नई नीति के तहत बसों का रंग लाल होना चाहिए, लेकिन इन बसों का रंग सही नहीं था। ऐसे में तीन बसों के चालान किए गए हैं। नियमों को पूरा नहीं करने वाली किसी भी बस को नहीं चलने दिया जाएगा। -विरेंद्र सांगवान, आरटीए
विज्ञापन


नियम करेंगे पूरे
सरकार ने नई नीति के तहत जो शर्तें रखीं हैं, वे पूरी की जाएंगी। मंगलवार तक अधिकतर बसों पर रंग करवा दिया जाएगा। -सुनील कुमार, प्रधान सहकारी सोसायटी

चार दिन बाद चलीं रोडवेज की बसें
शर्तें पूरी नहीं करने वाली तीन बसों के कटे चालान
निजी बस रहीं बस स्टैंड से नदारद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें