अमर उजाला ब्यूरो
उचाना।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के करीब दो साल पहले उचाना में नागरिक की घोषणा के बाद रविवार को केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह और विधायक प्रेमलता ने अस्पताल का शिलान्यास किया। अस्पताल का चार मंजिला भवन करीब एक साल में बनकर तैयार होगा और इस पर 15 करोड़ रुपये खर्च होंगे। उचाना में बनने वाले नागरिक अस्पताल में 10 डॉक्टरों की नियुक्ति होगी। चार मंजिला बिल्डिंग के निर्माण पर 15 करोड़ रुपये की राशि खर्च होगी। उचाना को नया लुक देने के लिए राजेंद्रा कालोनी में शॉपिंग कांप्लेक्स भी बनाया जाएगा। बिजली निगम कार्यालय के पास विभाग की डेढ़ एकड़ जमीन पर सभागार, पुराने बस स्टैंड की जमीन में एसडीएम, डीएसपी आवास बनाने की योजना है। वे नागरिक अस्पताल के निर्माण कार्य की शुरुआत के लिए भूमि पूजन में पहुंचे थे। यहां पर केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह, विधायक प्रेमलता ने नारियल फोड़ कर कार्य की शुरुआत की। विधायक प्रेमलता ने कहा कि यहां पर कोई बड़ा अस्पताल नहीं होने से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित होती थी। अब अस्पताल चार मंजिला बनने से यहां पर कोशिश होगी कि लेडी, हड्डियों सहित 10 डॉक्टर नियमित रूप से रहें। दो साल पहले उचाना में हुई विकास रैली में जितनी मांगे सीएम के सामने रखी थी उन सभी मांगों पर काम शुरू हो चुका है।
मेरी तो किसी भी सीएम के साथ बिगड़ जाती थी
बीरेंद्र सिंह ने कहा कि वे कई बार इस हलके से विधायक बन चुके हैं, लेकिन प्रेमलता की किस्मत अच्छी है कि उसके ढाई साल के कार्यकाल में यहां खूब काम हुए हैं। प्रेमलता विकास कार्य करवाने में इसलिए आगे हैं, क्योंकि वह सीएम से मिलकर चलती हैं, लेकिन मेरी किसी भी सीएम से जल्दी बिगड़ जाती थी। प्रदेश में कई बार सत्तासीन रह चुकी इनेलो, कांग्रेस हाल यह है कि भविष्य में विधानसभा चुनाव में दोनों दलों को गठबंधन करके चुनाव लड़ना पड़ेगा।
इनेलो भाजपा से गठबंधन करे तो मिलेंगी 20 सीट
चौधरी बीरेंद्र सिंह ने कहा कि इनेलो चुनाव में अगर भाजपा से गठबंधन करती है, तो उसे 20 से ज्यादा सीटें गठबंधन में नहीं मिलेंगी। कांग्रेस-इनेलो 45-45 का गठबंधन कर सकती हैं।
सीएम की घोषणा के दो साल बाद उचाना में अस्पताल का काम शुरू
केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह और विधायक प्रेमलता ने रखी नींव
15 करोड़ में एक साल में बन कर तैयार होगा नागरिक अस्पताल का भवन
फोटो
04जेएनडी01: नागरिक अस्पताल के भवन के लिए भूमि पूजन करते चौधरी बीरेंद्र सिंह और विधायक प्रेमलता।
04जेएनडी 05 : उचाना में संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह।