फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिणाम घोषित, विद्यार्थियों में छाई खुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जींद।
सीबीएसई का दसवीं कक्षा परीक्षा परिणाम लंबे इंतजार के बाद शनिवार को घोषित हो गया। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद विद्यार्थियों ने स्कूल पहुंच कर अपने-अपने शिक्षकों के साथ सफलता का जश्न मनाया। इस दौरान विभिन्न स्कूलों में उत्सव जैसा माहौल रहा। सुबह से ही परीक्षा परिणाम का इंतजार कर रहे विद्यार्थियों को दोपहर बाद परीक्षा परिणाम जारी होने की सूचना मिली। इसके साथ ही लोगों अपने-अपने मोबाइल फोन और इंटरनेट पर परीक्षा परिणाम जांचना शुरू कर दिया।

इंडस के विद्यार्थियों ने छुआ आसमान
सीबीएसई की ओर से घोषित दसवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में इंडस पब्लिक का प्रदर्शन शानदार रहा। जिला जींद में सब से अधिक 10 सीजीपीए प्राप्त किए। संस्था के निदेशक सुभाष श्योराण के अनुसार, 255 विद्यार्थियों ने यह परीक्षा दी। इसके अतंर्गत 144 विद्यार्थियों ने 10 सीजीपीए प्राप्त किया। 158 बच्चों ने ए ग्रेड प्राप्त किया। निदेशक सुभाष श्योराण विद्यार्थियों को बधाई दी।
विज्ञापन


लॉर्ड शिवा मॉडल स्कूल का परिणाम शत प्रतिशत
बस स्टैंड के पास स्थित लॉर्ड शिवा मॉडल स्कूल का परिणाम शत प्रतिशत रहा। विद्यालय के छात्र रोहित, शुभम, अमन, मोनू, अंशिका, पल्लवी, साक्षी, सोनम ढुल, कुसुम, सुनैना, दिव्या, सोनम ने 10 सीजीपीए प्राप्त किया। मोहम्मद कैफ, दिपांशु, दीपक, मोनू, तुषार गोयल, पल्लवी, अंशिका, साक्षी गौतम, सोनम ढूल, कमल, अंकुश, दिव्या, सोनम, रोहित, आकाश, कुसुम, पुनीत, विकास, सुभम, सुनैना, साक्षी, प्रियंका, नैंसी ने मेरिट में स्थान प्राप्त किया। प्राचार्या किरण कौशिक व प्रबंधक दीपक कौशिक बच्चों और स्टाफ को बधाई दी।

गुरुकुल विद्यापीठ का परिणाम रहा शानदार
जींद। गोहाना रोड स्थित गुरुकुल विद्यापीठ ने हर वर्ष की तरह 10वीं कक्षा का परिणाम शत प्रतिशत रहा। कुल 66 में से 26 विद्यार्थियों ने 10 सीजीपीए और 26 विद्यार्थियों ने नौ सीजीपीए से अधिक प्राप्त किया। प्राचार्य राकेश वत्स ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

आधारशिला पब्लिक स्कूल के सभी छात्र मेरिट में
सफीदों रोड स्थित आधारशिला पब्लिक स्कूल के दसवीं कक्षा के छात्रों का बोर्ड की परीक्षा में सराहनीय परिणाम रहा। स्कूल के 11 छात्रों का 10 सीजीपीए तथा 13 छात्रों का 9.9 से 9 के बीच सीजीपीए रहा। सभी छात्रों का 8 से 10 के बीच में सीजीपीए रहा। सभी छात्रों नें 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। विद्यालय की निदेशिका अंजू सिहाग ने छात्रों को बधाई दी। संस्था के चेयरमैन संदीप सिहाग ने आधारशिला परिवार की टीम को बधाई दी।

महाराजा अग्रसेन कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का परिणाम शत प्रतिशत
स्कीम नंबर पांच स्थित महाराजा अग्रसेन कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का रिजल्ट 100 प्रतिशत रहा। छात्रा पारुल मित्तल, श्रुति गोयल, रीतिका, प्रिंसी, सान्या, तनिषा, सोमवती, अन्नु का 10 सीजीपीए रहा। 38 विद्यार्थियों का नौ सीजीपीए से अधिक रहा। कुल 47 बच्चों ने मेरिट सूची में स्थान प्राप्त किया। प्रिंसिपल रीटा अरोड़ा ने विद्यार्थियों, अभिभावकों व स्टाफ सदस्यों को बधाई दी।

24 बच्चों का दस सीजीपीए
नरवाना के एसडी पब्लिक के 24 बच्चों ने 10 सीजीपीए प्राप्त किया। दसवीं कक्षा के 60 छात्रों ने नौ सीजीपीए और 105 बच्चों ने मेरिट सूची में स्थान प्राप्त किया। स्कूल प्रधानाचार्या अनिता मलिक ने बच्चों को और अभिभावकों को बधाई दी।

सुप्रीम स्कूल के विद्यार्थी छाए
सुप्रीम सीनीयर सेकेंडरी स्कूल के 121 बच्चों ने परीक्षा में 45 छात्रों ने 10 सीजीपीए प्राप्त किया। 48 छात्रों ने नौ से ऊपर सीजीपीए प्राप्त किया। विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। विद्यालय के चेयरमैन रामनिवास दूहन ने बधाई दी।
विज्ञापन


बॉक्स
दीवान बाल कृष्ण पब्लिक स्कूल का परिणाम शत प्रतिशत
नरवाना के दीवान बाल कृष्ण पब्लिक स्कूल का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत। इस परीक्षा परिणाम में दसवीं कक्षा के 21 छात्रों ने मेरिट तथा 16 छात्रों ने प्रथम श्रेणी प्राप्त की।


सीबीएसई का परीक्षा परिणाम घोषित, विद्यार्थियों में छाई खुशी
स्कूल में शिक्षकों के साथ मनाया सफलता का जश्न

फोटो नंबर
03जेएनडी29: इंडस स्कूल में परीक्षा परिणाम पर खुशी जताते निदेशक, स्टाफ व विद्यार्थी।
03जेएनडी32: परीक्षा परिणाम पर खुशी जताते लॉर्ड शिव स्कूल के विद्यार्थी।
03जेएनडी33: सफलता का चिन्ह बनाती गुरुकुल विद्यपीठ की छात्राएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें