फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: वर्क वीजा पर सिंगापुर भेजने के नाम पर दो युवकों से 14.40 लाख ठगे

Sun, 10 Nov 2024 12:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
उचाना। वर्क वीजा पर सिंगापुर भेजने के नाम पर दो युवकों से 14 लाख 40 हजार रुपये ठगने पर उचाना थाना पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। बाद में आरोपियों ने कनाडा भेजने का झांसा दिया, पर उन्होेंने उनको कहीं पर नहीं भेजा।
विज्ञापन


दुर्जनपुर गांव निवासी जसविंद्र तथा अंकित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि अंकित का भाई सिंगापुर में दो साल से काम करता है। सुमित ने उनको सिंगापुर भेजने वाले एजेंट जोरा सिंह के बारे में बताया था। संपर्क करने पर जोरा सिंह ने पहले दो साल वर्क वीजा पर सिंगापुर और बाद में कनाडा भेजने की बात कही। सब कुछ तय होने के बाद 14 लाख 40 हजार रुपये आरोपी के खाते में डाल दिए। लंबे समय तक इंतजार करने के बाद भी उन्हें सिंगापुर नहीं भेजा गया। आरोपियों ने कई लोगों के अलग-अलग खातों में राशि डलवाई और कई बार उनको एजेंट बताकर बात भी करवाई। इंतजार करने के बाद जब उन्होंने रुपये वापस मांगे तो उन्होंने देने से मना कर दिया। उचाना थाना पुलिस ने जसविंद्र व अंकित की शिकायत पर एजेंट जोरा सिंह, उसके साथी मोहित हुड्डा, सुमन, सोमदत्त, मनीकांत त्यागी, तुषार त्यागी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें