फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांग सर्टिफिकेट बनवाने वाले लोगों को मिली राहत, नागरिक अस्पताल के मेडिकल बोर्ड को मिले दो विशेषज्ञ

विज्ञापन
विज्ञापन
सर्टिफिकेट बनवाने के लिए दिव्यांगों को नहीं काटने पड़ेंगे अग्रोहा और रोहतक के चक्कर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। नागरिक अस्पताल में हर बुधवार को दिव्यांग सर्टिफिकेट बनवाने आने वाले लोगों के लिए राहत भरी खबर है। मेडिकल बोर्ड को अब ईएनटी व मेडिसन विशेषज्ञ मिल गए हैं। इससे पहले लोगों को विशेषज्ञों की कमी के कारण मेडिकल करवाने के लिए अग्रोहा या रोहतक पीजीआई जाना पड़ता था। अब केवल मनोरोज्ञ विशेषज्ञ की राय के लिए ही लोगों को अग्रोहा जाना पड़ेगा। 27 नवंबर को यहां मेडिकल बोर्ड में विशेषज्ञों की कमी के कारण दिव्यांग सर्टिफिकेट नहीं बन पाए थे।
जानकारी के लिए हर बुधवार को नागरिक अस्पताल में मेडिकल बोर्ड लगता है। इस बोर्ड में दिव्यांग लोगों के सर्टिफिकेट बनाए जाते हैं। हर बुधवार को सैकड़ों लोग अपना सर्टिफिकेट बनवाने के लिए नागरिक अस्पताल में आते हैं। मगर यहां पर ईएनटी, मनोरोग व फिजीशियन नहीं होने के कारण लोगों को काफी निराशा होती थी। अधूरा मेडिकल बोर्ड इन लोगों को पीजीआई रोहतक या अग्रोहा जाने की राय देता था। दिव्यांग लोग खुद रोहतक या अग्रोहा मेडिकल कॉलेज जाकर वहां से विशेषज्ञों की राय लिखवा कर लाते हैं, उसके बाद जींद में इन लोगों के सर्टिफिकेट बनाए जाते हैं। मेडिकल बोर्ड पूरा नहीं होने के कारण दिव्यांगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। बार-बार चक्कर काटने पड़ रहे थे। पहले जुलाना से फिजिशियन एसएमओ डॉ. नरेश वर्मा को जींद बुलाया जाता था। 10 दिन पहले एक मामले को लेकर डॉॅ. नरेश वर्मा से मेडिकल बोर्ड की पावर छीन ली गई। इसके बाद तो दिव्यांगों की और परेशानी बढ़ गई। अब स्वास्थ्य महानिदेशक ने नागरिक अस्पताल रोहतक से ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. सुरेंद्र कुमार व मेडिसन विशेषज्ञ डॉ. कुणाल ठाकुर को हर बुधवार को जींद में मेडिकल बोर्ड में शामिल होने के निर्देश दिए हैं। इस आदेश के बाद दिव्यांगों को सर्टिफिकेट बनवाने में काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. नरेश वर्मा की पावर छीनने के बाद मेडिकल बोर्ड में विशेषज्ञों की काफी कमी हो गई थी। दिव्यांगों को परेशानियों से बचाने के लिए स्वास्थ्य महानिदेशक से जनहित को देखते हुए बार-बार विशेषज्ञों की डिमांड की गई। अब नागरिक अस्पताल रोहतक से दो विशेषज्ञों की ड्यूटी हर बुधवार को जींद में लगाई गई है। इससे दिव्यांगों को काफी राहत मिलेगी। लोगों को परेशानी से बचाने के लिए वे हर समय प्रयासरत रहते हैं।
डॉ. संजय दहिया, सिविल सर्जन, जींद।
फोटो कैप्शन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें