फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार की हठधर्मिता व संवेदनहीनता के खिलाफ आज जेल भरेंगे कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकार की हठधर्मिता और संवेदनहीनता के खिलाफ आज जेल भरेंगे कर्मचारी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा 18 सितंबर को प्रत्येक जिला मुख्यालय पर प्रदेश सरकार द्वारा कर्मचारियों की जायज मांगों को नहीं मानने और पंचकूला में कर्मचारियों पर किए गए लाठीचार्ज के विरोध में जेल भरो आंदोलन करेगा। यह जानकारी जींद में कार्यकारिणी की बैठक कर सोमवार को धर्मबीर भंभेवा ने दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के खिलाफ इस आंदोलन में सभी कर्मचारी बढ़-चढ़कर भाग लेंगे और सरकार की तानाशाही का विरोध करेंगे।
विज्ञापन

भंभेवा ने कहा कि हरियाणा सरकार ने पंचकूला विधान सभा घेराव में निहत्थे कर्मचारियों पर वाटर कैनन, आंसू गैस व लाठीचार्ज किया, जो निंदनीय है। रोडवेज और बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारियों को सरकार एस्मा के तहत दमन करना चाहती है। उन्होंने कहा कि वह कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी की हड़ताल का समर्थन करते हैं। 20 से 25 अक्तूबर तक सभी विधायकों को ज्ञापन देंगे और 28 अक्टूबर को सभी मंत्रियों के आवास का घेराव किया जाएगा। इसके बाद दो अक्टूबर को उपायुक्त कार्यालय पर सत्याग्रह करेंगे व 15 नवंबर को सभी विभागों का काम ठप्प करेंगे। उन्होंने कहा कि सभी कर्मचारी नागरिक अस्पताल में एकत्रित होकर लघु सचिवालय तक सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन कर गिरफ्तारी देंगे। इस अवसर पर वेद सिंह ढिल्लों, राकेश ईक्कस, राजेश, उमादत्त, चंद्रभान, जितेंद्र लोहान, सोमपाल हुड्डा, रणधीर, सुखदेव, सतीश नागर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें