फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उचाना की विधायक प्रेमलता का विवादित बयान, बोली बेरोजगार व तनावग्रस्त युवा करते हैं बलात्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक प्रेमलता का विवादित बयान, बेरोजगार और तनावग्रस्त युवा करते हैं बलात्कार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। रेवाड़ी में हुए सामूहिक दुष्कर्म पर उचाना से विधायक प्रेमलता ने विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि तनावग्रस्त और बेरोजगार युवा बलात्कार करते हैं। प्रेमलता के इस बयान पर उनके पति व केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह भी जवाब देने से बचते नजर आए। शुक्रवार को सीआरएयू में एशियान गेम्स में रजत पदक जीतने वाले लक्ष्य श्योराण के स्वागत समारोह में पहुंची प्रेमलता ने मीडिया से बातचीत करते हुए एक सवाल के जवाब में कहा था कि समाज में एक नई चीज या परंपरा शुरू हो गई है। लड़कियों को देखते ही आदमी की नजर गलत हो जाती है। इसी के चलते तनावग्रस्त और बेरोजगार युवा बलात्कार करते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे बच्चों को अपना भविष्य नजर नहीं आता। प्रेमलता ने कहा कि सरकार ने ऐसे अपराधों के लिए फांसी की सजा का प्रावधान किया है, लेकिन कानून लागू होने में भी समय है। इस बारे में शनिवार को पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में पहुंचे केंद्रीय मंत्री से जब सवाल किया गया तो उन्होंने जवाब देने के बजाय इसे टाल दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें