फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुलाना में सैनिक का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जुलाना। जुलाना के वार्ड छह में रहने वाले चंद्रपाल सैनी (52) का पंजाब के फिरोजपुर में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। चंद्रपाल सीमा सुरक्षा बल में 29 साल से अपनी सेवाएं दे रहे थे। शनिवार को उनका पार्थिव शरीर जुलाना उनके निवास स्थान पर लाया गया। उनको सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने सलामी दी और सैकड़ों लोगों ने नम आंखों से श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

डिप्टी कमांडर विक्रम सिंह ने कहा कि शुक्रवार को सुबह चंद्रपाल ने दिल में घबराहट होने की शिकायत की। उनको सैनिक अस्पताल में ले जाया गया जहां से डाक्टरों ने फिरोजपुर के सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बीएसएफ के इंस्पेक्टर संजय सिंह ने कहा कि चंद्रपाल एक बहुत अच्छे स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे। 29 साल के कार्यकाल के दौरान उनका कार्य बहुत सराहनीय रहा। चंद्रपाल को दो बेटे और एक बेटी है। एक लड़का और लड़की शादीशुदा हैं। चंद्रपाल की अकस्मात मृत्यु से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। उनके अंतिम संस्कार में थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह, राजपाल राठी, मार्केट कमेटी के चेयरमैन विष्णु शर्मा, सतीश सांगवान, आनंद लाठर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें