फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नरवाना नप चुनाव वरोवाद --चार माह के बाद हाईकोर्ट का फैसला, छवि बंसल चेयरमैन औरछ अजमेर श्योकंद वाइस चेयरमैन के लिए हुआ चुनाव सही

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नरवाना। पिछले चार माह से नरवाना नगर परिषद के चेयरमैन और वाइस चेयरमैन के लिए हुए चुनाव का मामला हाइकोर्ट में लटका पड़ा था। वीरवार को हाईकोर्ट ने अपने फैसले में साफ कर दिया कि भाजपा से संबंध रखने वाले हंसराज समैन की पुत्रवधु वार्ड-12 की पार्षद छवि बंसल अब नगर परिषद नरवाना की चेयरपर्सन होंगी। गौरतलब है कि 29 जनवरी को हुए चुनाव में उनके खिलाफ कोई दूसरा उम्मीदवार नहीं था। वाइस चेयरमैन के लिए दो उम्मीदवार मैदान में थे। इसमें अजमेर श्योकंद को 17 और श्वेता रानी को आठ वोट मिले थे।
विज्ञापन

बता दें कि नप के पूर्व चेयरमैन सुरेश पप्पू ने 29 जनवरी को हुए चुनाव में धांधली का आरोप लगाते हुए हाईकोर्ट में याचिका दायर कर रद्द करने की मांग की थी। यह मामला चार माह से हाईकोर्ट में विचाराधीन था। उसी दिन से नप में यह पद खाली था जिससे शहर के लोगों को अपने काम करवाने में काफी परेशानी हो रही थी। छवि बंसल को चेयरपर्सन और अजमेर श्योकंद को वाइस चेयरमैन की कुर्सी तक पहुंचाने में इनेलो के आठ पार्षदों ने अहम भूमिका निभाई है। अब नोटिफिकेशन होने का रास्ता साफ हो गया है।
विज्ञापन

वार्ड चार की पार्षद सुनीता के पति सुदेश चोपड़ा ने हाईकोर्ट का फैसला आने पर कहा कि अब शहर में रिकार्ड तोड़ विकास कार्य करवाए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें