फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ माह पहले दुष्कर्म की शिकार हुई बिन ब्याही मां ने दिया बच्चे को जन्म

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जींद।
नौ माह पहले नरवाना सदर थाना क्षेत्र के एक गांव में दुष्कर्म का शिकार हुई साढ़े 17 वर्षीय लड़की ने पिछले सप्ताह बच्चे को जन्म दिया है। नाबालिग की डिलीवरी के मामले में अस्पताल प्रबंधन जांच कर रहा है। नाबालिग लड़की चाइल्ड प्रोटेक्शन कमेटी की निगरानी में रह रही थी। फिलहाल दुष्कर्म का आरोपी युवक जेल में है।
विज्ञापन

महिला थाना पुलिस के अनुसार पिछले साल सितंबर में नरवाना सदर थाना क्षेत्र निवासी परिजनों ने उनकी बेटी के साथ गांव के ही युवक द्वारा दुष्कर्म की शिकायत दी थी। इस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को काबू कर लिया और लड़का व लड़की को अदालत के पेश किया। यहां से युवक को जेल भेज दिया और लड़की द्वारा परिजनों के पास जाने से मना करने पर उसकी देखरेख का जिम्मा सौंपा था। एसएसपी डॉ. अरुण सिंह के अनुसार इस मामले में अरोपी जेल में है और लड़की की डिलीवरी हुई है। वहीं डिप्टी सिविल सिविल सर्जन डॉ. पालेराम कटारिया के अनुसार पूरे मामले की जांच एसएम को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें