फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुलाना में भूमि अधिग्रहण के मुआवजे को लेकर किसानों को धरना 15वें दिन भी जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
जुलाना में भूमि अधिग्रहण के मुआवजे को लेकर किसानों को धरना 15वें दिन भी जारी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जुलाना। जींद रोहतक मार्ग पर जुलाना में राष्ट्रीय राजमार्ग 352 पर धरने पर बैठे किसानों का धरना लगातार 15 वें दिन भी जारी रहा। धरने पर 9 गांवों के किसान पहुुंचकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रोष प्रकट कर रहे हैं। 15 वें दिन धरने की अध्यक्षता नंबरदार रामपाल किनाना ने की। किसानों को संबोधित करते हुए रामपाल किनाना ने कहा कि सरकार किसानों के साथ भेदभाव कर रही है। जींद जिले में एक ओर तो 90 लाख रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से किसानों को भूमि अधिग्रहण का मुआवजा दिया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर जुलाना क्षेत्र के किसानों को मात्र 16 लाख रुपये ही मुआवजा दिया जा रहा है। किसानों की मांग है कि सभी किसानों को एक समान मुआवजा दिया जाए। धरने पर जुलाना विधानसभा से भाजपा के प्रत्याशी रहे संजीव बुआना ने भी शिरकत की। बुआना ने कहा कि यह भेदभाव भाजपा नहीं कांग्रेस की देन है। जल्द ही मुख्यमंत्री से मिलकर किसानों की मांगों का समाधान करवाने का काम किया जाएगा। इस अवसर पर वीरेंद्र आर्य, कुलदीप ढांडा, ओमप्रकाश लाठर, कर्मबीर लाठर, सुरेश दलाल, सुखबीर चहल, अमित, जगबीर, सुरेश, सतबीर सिंह सहित काफी संख्या में किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें