फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17 से 19 अप्रैल इंडोनेशिया में होने वाले एशियन खेलों के लिए कबड्डी खिलाड़ियों का हुआ चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
17 से 19 अप्रैल को इंडोनेशिया में होने वाले एशियन खेलों के लिए कबड्डी खिलाड़ियों का हुआ चयन
विज्ञापन

ट्रायल में कुल 600 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। धनौरी गांव में 27 और 28 जनवरी को एशियन खेलों के लिए लड़के व लड़कियों की कबड्डी टीम के लिए चयन किया गया। गांव में 27 जनवरी को लड़कों और 28 जनवरी को लड़कियों की ट्रायल ली गई। ट्रायल में कुल 600 खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। भारतीय खेल विकास बोर्ड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजीत कौशिक ने बताया कि इंटरनेशनल स्पोर्ट्स डेवलपमेंट बोर्ड द्वारा 17 से 19 अप्रैल तक इंडोनेशिया में प्रथम एशियन खेलों का आयोजन किया जाएगा। इन खेलों में भारतीय खेल विकास बोर्ड भी हिस्सा ले रहा है। इन खेलों के लिए ही कबड्डी की सब जूनियर, जूनियर, सीनियर टीमों का चयन किया गया। बोर्ड के उपाध्यक्ष अनिल धनौरी ने कहा कि जिन खिलाड़ियों का चयन नहीं हुआ उन्हें निराश होने की बजाए और मेहनत करनी चाहिए ताकि अगली बार वो और बेहतर प्रदर्शन कर सकें और टीम में अपना स्थान सुनिश्चित कर सकें। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष विकास, कोच अनिल धनाना, एनआइएस कोच अभिषेक शर्मा, कोच रामदिया कथूरा, प्रधान राजा राम, सर्कल कबड्डी के जाने माने खिलाड़ी एवं इंडियन कबड्डी टीम के कप्तान सुरेंद्र उर्फ काला मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें