वाल्मीकि जयंती पर कार्यक्रम आज
जींद। नौ अक्टूबर को जिला स्तर पर डीआरडीए सभागार में महर्षि वाल्मीकि जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। कार्यक्रम में श्रम एवं रोजगार मंत्री नायब सिंह सैनी बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। डीसी अमित खत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि महर्षि वाल्मीकि जयंती को धूमधाम से मनाने को लेकर तीन सदस्यीय कमेटी का गठन भी कर दिया गया है। कमेटी को निर्देश दिये गए है कि वे कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण करना सुनिश्चित करें।