करवा चौथ का व्रत रविवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। इस दिन सुहागिनें व्रत रख कर पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं। रविवार को शाम 08:17 बजे चांद के दीदार होंगे। इसके बाद सुहागिनें व्रत खोलेंगी।
व्रत की तैयारियों पर शनिवार को बाजार में काफी धूम रही। बाजार में ज्वैलरी से लेकर कपड़े और मेहंदी के लिए महिलाओं की लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं। तांगा चौक पर महिलाओं को 200 रुपये से लेकर एक हजार रुपये तक में मेंहदी लगाई गई। वहीं व्रत के लिए बाजार में चल रहे विशेष ऑफर का महिलाओं ने खूब लाभ उठाया।
व्रत में रखें सावधानी
हालांकि इस दिन हर सुहागिन व्रत रखती है, लेकिन कुछ स्थितियों में सावधानी बरतने की जरूरत है। विशेषकर गर्भवती महिलाओं को बिलकुल खाली पेट नहीं रहना चाहिए। बीच-बीच में फल खाते रहें और तरल पेय का सेवन करती रहें। वहीं बच्चे को दूध पिलाने वाली महिलाओं को भी सावधानी रखने की जरूरत है। व्रत में ज्यादा कड़ी मेहनत का काम नहीं करें और धूप से बचें। प्रयास करें कि शरीर की अधिक कैरोली की खपत नहीं हो।
डॉ. आरती।