फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क में बनने लगे गड्डे

विज्ञापन
विज्ञापन
उचाना। बारिश के पानी से पुराने बस स्टैंड पर सड़क से पानी की निकासी नहीं होने के कारण सड़क में गड्ढे बनने लगे हैं। उपमंडल कार्यालय से लेकर पुलिस थाना तक बारिश के बाद सड़क, सड़क के किनारे पानी का जलभराव हो जाता है। नेशनल हाइवे होने के चलते वाहनों का आवागमन अधिक होता है। बारिश के पानी का जलभराव होने से सड़क धीरे-धीरे टूट रही है। वाहन चालकों ने सड़क की मरम्मत, पेच वर्क की मांग की है ताकि वाहन चालकों को आवागमन में हो रही परेशानी दूर हो सकें।
विज्ञापन

सुरेंद्र, रामनिवास, विकास, अमित ने कहा कि बारिश के बाद पुराने बस स्टैंड के आस-पास पानी की निकासी न होने से जलभराव हो जाता है। तारकोल से बनी सड़क पानी का जलभराव सड़क पर होने के चलते टूटने लग जाती है। बीते महीनों सड़क का निर्माण होने वाहन चालकों को सफर के दौरान परेशानी नहीं होती थी। अब बारिश के बाद सड़क पर गड्ढे होने के साथ-साथ जगह-जगह से सड़क उखड़ने लगी है। यहां पर पेच वर्क, मरम्मत की जाए ताकि वाहन चालकों को आने-जाने में परेशानी नहीं हो। हाइवे होने के चलते यहां से वाहनों का आवागमन अधिक होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें