जींद। राजकीय प्राथमिक स्कूल सफीदों में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया। क्विज सचिव राजेश वशिष्ठ ने बताया कि इसमें सप्ताह भर में खेल-खेल में बच्चों को पढ़ाए गए पाठ्यक्रम से बच्चों से प्रश्न पूछे गए। इसमें क्लबों का गठन किया गया। सभी क्लबों का नाम महापुरुषों के नाम पर रखे गए ताकि बच्चों को अपने महापुरुषों से भी अवगत करवाया जाए। कक्षानुसार तात्या टोपे क्लब, सुभाष चंद्र बोस क्लब, लक्ष्मीबाई क्लब, गुरु तेग बहादुर क्लब की ओर से आपस में प्रश्नोत्तरी हुई। बच्चों से छह राउंड में विभिन्न प्रश्न पूछे। इसमें लक्ष्मीबाई क्लब प्रथम और तात्या टोपे क्लब द्वितीय रहा। खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. गरेश वर्मा ने औचक निरीक्षण किया और अध्यापकों के इस प्रयास की प्रशंसा की।