फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने की पूजा अर्चना

विज्ञापन
विज्ञापन
उचाना। नागपंचमी पर घोघड़िया गांव में मेला लगा। नागदेव मंदिर में घोघड़िया समेत पांच गांवों के ग्रामीण पूजा-अर्चना करने को पहुंचे। सुबह से ही श्रद्धालु पूजा-अर्चना करने के लिए मंदिर पहुंच गए थे। सुबह से ही लंबी लाइन में श्रद्धालु पूजा अर्चना करने के लिए लग गए। कालता, भौंसला, कहसून, रोज खेड़, घोघड़िया गांव के ग्रामीण मेले में परिवार के साथ पूजा को पहुंचे। इन गांवों के ग्रामीण जहां भी रहते है वो नाग पंचमी पर मेले में पूजा अर्चना को आते है। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं को पूजा अर्चना के दौरान परेशानी न हो इसको लेकर यहां पर टीमें बना कर ड्यूटी लगाई गई थी। ग्रामीण विरेंद्र, कुलदीप, रामकुमार, लीला ने बताया कि पांचों गांव में नागदेव की मान्यता है। श्रद्धालु हर साल नागपंचमी पर मनोकामना पूर्ति के लिए पूजा-अर्चना के लिए भारी संख्या में लोग पहुंचते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें