फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल स्कूल निडानी के दो खिलाड़ियों का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में खेल स्कूल निडानी के दो खिलाड़ियों का चयन
विज्ञापन

ओलंपियन हरदीप ढिल्लो और पहलवान सुनील बड़नपुर का विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के लिए चयन

अमर उजाला ब्यूरो
जुलाना।
चौधरी भरत सिंह मेमोरियल स्पोर्ट्स स्कूल निडानी के दो पहलवानों का विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में चयन हुआ है। खिलाड़ियों के चयन से अन्य खिलाड़ियों और आसपास के ग्रामीणों में खुशी है। चेयरपर्सन कृष्णा मलिक ने बताया की संस्था के खिलाड़ी 2016 के ओलंपिक में भाग लेने वाले अंतरराष्ट्रीय पहलवान हरदीप ढिल्लो का चयन 21 से 26 अगस्त तक फ्रांस के पेरिस में आयोजित होने वाली सीनियर विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में हुआ है।
विज्ञापन


खिलाड़ियों की चयन प्रक्रिया छह जुलाई को भारतीय कुश्ती संघ द्वारा बहालगढ़ में की गई थी, इसमें सीनियर के लिए हरदीप ढिल्लो और जूनियर के लिए सुनील बड़नपुर का चयन भारतीय टीम में हुआ है। पहलवान हरदीप ढिल्लो और सुनील अपने अपने वर्ग में गोल्ड मैडल लाने के लिए बहालगढ़ में लगे कैम्प में पसीना बहा रहे हैं। पहलवान हरदीप ने पिछले वर्ष ओलंपिक में भाग लेने के साथ पांच नवंबर 2016 में सिंगापुर में आयोजित कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीत कर देश का नाम रोशन कर चुके हैं। वहीं जूनियर पहलवान सुनील ने सात जून को ताईवान में आयोजित एशियन चैंपियनशिप में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें