जींद। दीपेंद्र हुड्डा और बृजेंद्र सिंह की चुनाव सभा में गए वकील के 14 हजार रुपये सहित पर्स चोरी हो गया। उचाना थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में अलेवा निवासी देवेंद्र लोहान ने बताया कि वह 22 सितंबर को छातर गांव में आयोजित बृजेंद्र सिंह की जनसभा में गया हुआ था। उसमें दीपेंद्र सिंह हुड्डा आए हुए थे। इस दौरान उनके कुर्ते की जेब से किसी ने पर्स निकाल लिया। पर्स में 14 हजार रुपये, बंदूक का लाइसेंस, आधार कार्ड, बार काउंसिलिंग के सदस्य का पहचान पत्र, एटीएम कार्ड व विजिटिंग कार्ड था। उचाना थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है। संवाद