लोकसभा और विधानसभा चुनाव में जुलाना में हुई जीत को लेकर कार्यकर्ता भाजपा की जीत को फाइनल मान रहे हैं। ऐसे में भाजपा की टिकट मांगने वालों की भी लंबी कतार है। जुलाना में चिकित्सा से समाजसेवा कर पहचान बनाने वाले डाॅ. संजय जांगड़ा सबसे प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं।
जुलाना में नगर पालिका चुनाव तारीख की घोषणा होते ही पार्षदों और चेयरमैन के लिए उम्मीदवारों ने घर घर जाकर लोगों से संपर्क बनाने शुरू कर दिए हैं। इससे चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। चुनाव में सबसे लंबी कतार भाजपा की टिकट को लेकर देखने को मिल रही है। चैयरमैन पद के प्रत्याशी जुलाना में लोकसभा और विधानसभा में हुई जीत काे लेकर नपा चुनाव में भी जीत को फाइनल मान रहे हैं।
विज्ञापन
भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ने की इच्छा रखने वाले नेता
लोकसभा और विधानसभा चुनाव में जुलाना में हुई जीत को लेकर कार्यकर्ता भाजपा की जीत को फाइनल मान रहे हैं। ऐसे में भाजपा की टिकट मांगने वालों की भी लंबी कतार है। जुलाना में चिकित्सा से समाजसेवा कर पहचान बनाने वाले डाॅ. संजय जांगड़ा सबसे प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं। भाजपा नेत्री और वार्ड नंबर सात से निर्विरोध पार्षद डाॅ. पुष्पा तायल भी दावेदार हैं। भाजपा कार्यकर्ता सत्यवान खटकड़ भी दावेदारों में हैं। इसके अलावा त्रिलोकी राम शास्त्री, राहुल तायल और संग्राम सिंह वकील भी दावेदार हैं। अगर भाजपा इनमें से किसी को भी टिकट नहीं देती है तो वो चुनाव नहीं लड़ेंगे और भाजपा प्रत्याशी की मदद करेंगे।