फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव धमतान खरीद केंद्र में फसल की खरीद नहीं होने पर किसानों ने लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
नरवाना। गांव धमतान साहिब के खरीद केंद्र में गेहूं की खरीद नहीं होने से नाराज किसानों ने नरवाना-टोहाना सड़क पर जाम लगा दिया। जाग लगने से सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइनें लग गई। जाम की सूचना पाकर गढ़ी थाना प्रभारी कुलदीप सिंह मौके पर पहुंचे और उन्होंने किसानों को समझाया। बाद में मौके पर पहुंचे तहसीलदार अजय कुमार के आश्वासन पर किसानों ने जाम खोला। लगभग आधे घंटे तक सड़क मार्ग जाम रहा।
विज्ञापन

अनाज मंडियों में गेहूं की खरीद शुरू हो चुकी है। कई मंडियों में तो इतनी गेहूं का चुकी है कि उनमें पांव रखने की भी जगह नहीं बची है। वहीं धमतान साहिब के खरीद केंद्र में शुक्रवार को गेहूं की खरीद नहीं हुई। इस कारण यहां अपनी फसल लेकर पहुंचे किसानों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। किसानों ने दोपहर तक खरीद नहीं होने के कारण दोपहर बाद नरवाना-टोहाना सड़क मार्ग पर जाम लगा दिया। जाम लगने से सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लाइनें लग गई। सूचना पाकर गढ़ी थाना प्रभारी कुलदीप सिंह मौके पर पहुंचे और किसानों को समझाया लेकिन किसान नहीं माने। इसके बाद तहसीलदार अजय कुमार मौके पर पहुंचे और किसानों को शनिवार को खरीद शुरू करवाने का आश्वासन दिया। इसके बाद ही किसानों ने जाम खोला। किसानों ने कहा कि शनिवार को यदि खरीद नहीं की गई तो वह फिर से जाम लगा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें