फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसीएस पीके दास बने जींद जिला के इंस्पैक्टिंग अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
एसीएस पीके दास बने जींद जिला के निरीक्षण अधिकारी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। अतिरिक्त मुख्य सचिव पीके दास को रबी की फसलों की खरीद कार्य की समीक्षा करने के लिए जींद जिला का निरीक्षण अधिकारी बनाया गया है। एसीएस ने चंडीगढ़ में डीसी डॉ. आदित्य दहिया तथा विभिन्न खरीद एजेंसियों के अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह रबी की फसलों को मंडियों में बेचने के कार्य में किसानों को किसी भी प्रकार की दिक्कत न आने दें। मंडियों में खरीद के लिए सभी प्रकार के लिए प्रबंध समय से पहले कर लिए जाएं।
उन्होंने कहा कि 28 मार्च से सरसों की खरीद का कार्य शुरू किया जा रहा है। इसी प्रकार एक अप्रैल से गेहूं खरीदा जाएगा। समय रहते मंडियों में सभी प्रकार की तैयारियों को पूरा करना सुनिश्चित करें, ताकि किसानों को फसल बेचन में दिक्कत न आए। एसीएस ने कहा कि सभी मंडियों में खरीद कार्य को सुचारु रूप से चलाने के लिए अधिकारियों को मंडियां आवंटित कर दी हैं। एसीएस ने कहा कि वह समय-समय पर मंडियों का दौरा कर खरीद कार्य की समीक्षा करेंगे। उन्होंने मंडियों में फड़ों की मरम्मत, सफाई, पेयजल, शौचालयों की व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए अधिकारियों को आगाह किया।
विज्ञापन

कष्ट निवारण कमेटी का किया गठन
प्रत्येक मंडी में कष्ट निवारण कमेटी का गठन किया गया है। यह कमेटी किसानों को फसल बेचने में आने वाली दिक्कतों को हल करने में सहयोग करेगी। अगर फसल का सही मूल्यांकन नहीं हुआ तो वह मार्केट कमेटी के सचिव के पास अपनी शिकायत दर्ज करवा सकता है। मंडी में बारिश या खराब मौसम में आने वाली फसल को सुरक्षित रखने के लिए पर्याप्त संख्या में तिरपाल व करैट की व्यवस्था करने को भी अधिकारियों को कहा गया है।
डीसी ने बैठक में एसीएस को बताया कि मंडियों में खरीद के साथ-साथ उठान के कार्य को भी संतुलित तरीके से पूरा करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि खरीद एजेंसियों के साथ बैठक कर उन्हें विशेष रूप से ज्यादा आवक के दिनों में मंडियों से खरीदी गई। उठान के लिए वाहन व लेबर की पर्याप्त व्यवस्था रखने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

जिले की इन 33 मंडियों में खरीदा जाएगा गेहूं
जिले में फूड सप्लाई, हैफेड, एफसीआई व एचडब्ल्यूसी की एजेंसियों को गेहूं खरीदने का अधिकार दिया गया है। यह एजेंसियां ऐंचराकलां, अलेवा, बेलरखां, छातर, दनौदा कलां, ढाठरथ, धमतान, धनौरी, डिडवाड़ा, फरैनकलां, फतेहगढ़, गढ़ी, घोघडिय़ां, हाट, जींद, जुलाना, काब्रच्छा, खरकरामजी, खरल, लुदाना,मंगलपुर, मुआना, नगूरां, नरवाना, फलियांखुर्द, पिल्लूखेड़ा, राजपुरा, सफीदों, शामलों कलां, सिवानामाल, सुदकैन खुर्द, उचाना व उझाना की मंडियों में गेहूं की खरीद का कार्य होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें