फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद का उपचुनाव करेगा व्यवस्था परिवर्तन, अधिवक्ताओं को आना चाहिए आगे : दिग्विजय चौटाला

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद का उपचुनाव करेगा व्यवस्था परिवर्तन : दिग्विजय
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। जींद का उपचुनाव सत्ता व व्यवस्था परिवर्तन का चुनाव है। इसमें सभी लोगों की बराबर की भागेदारी होनी चाहिए। अधिवक्ताओं ने सदैव सभी कार्यों में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, इसलिए जींद के उपचुनाव में अधिवक्ताओं को विशेष सहयोग रहेगा। यह बात दिग्विजय सिंह चौटाला ने स्थानीय बार एसोसिएशन में कहे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आज प्रदेश के सभी 22 जिलों में से जींद विकास के मामले में सबसे निचले पायदान पर खड़ा है। आधारभूत संरचनाओं के विकास के बिना किसी क्षेत्र के विकास की कल्पना ही नहीं की जा सकती। ऐसी स्थिति में निवेशक भी ऐसे क्षेत्रों में आना पसंद नहीं करते और उद्योगधंधों की स्थापना नहीं हो पाती है। इस मौके पर बार काउंसिल के सदस्य रजत गौतम भी मौजूद रहे। पूर्व विधायक रामकुमार गौतम ने निर्जन गांव में जनसभा को संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें