फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलेवा में कॉलेज के पास बस नहीं रूकने पर छात्राओं ने जताया रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
कॉलेज के पास बस नहीं रुकने पर छात्राओं ने जताया रोष
विज्ञापन

अलेवा। राजकीय कॉलेज के पास रोडवेज की बस नहीं रुकने से सोमवार को छात्राओं ने रोष जताया। छात्राओं का कहना है चालकों की मनमानी के चलते उन्हें काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

छात्राओं ने बताया कि अलेवा महाविद्यालय में आसपास के गांव से अनेक विद्यार्थी गांवों से पहुंचते हैं, लेकिन चालकों द्वारा न तो आने के समय और न ही जाते वक्त निर्धारित स्थान पर बस रोकते हैं। कॉलेज प्रशासन द्वारा भेजे गए पत्र पर रोडवेज की तरफ से 20 सितंबर को सभी चालकों को कॉलेज के पास बस रोकने के आदेश दिए गए थे। इसके बावजूद चालक मनमानी कर रहे हैं। कॉलेज प्राचार्य डॉ. रविंद्र कुमार हुड्डा ने बताया कि मामले को लेकर रोडवेज के अधिकारियों को अवगत करवाया गया था, इसके बावजूद बस कॉलेज के पास नहीं रोकी जा रही है। रोडवेज के महाप्रबंधक आरएस पूनिया का कहना है कि चालकों को इसके लिए आदेश दिए गए हैं और बस रोकी भी जा रही है। हो सकता है, किसी चालक को इसकी जानकारी नहीं हो। ऐसे में विद्यार्थी ऐसी बस का नंबर बताएं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें