सरकार से लड़ाई लड़ने के लिए खाप नेताओं ने बनाया जन कल्याण मंच
अमर उजाला ब्यूूरो
जींद। जाट धर्मशाला में कई राज्यों से आए किसान और खाप नेताओं ने सरकार से आगामी लड़ाई लगने के लिए जन कल्याण मंच का गठन किया। इसका राष्ट्रीय संयोजक पालम 360 खाप दिल्ली के प्रधान रामकरण सिंह सोलंकी को बनाया गया है। मंच का राष्ट्रीय अध्यक्ष टेकराम कंडेला को नियुक्त किया गया। इसके अतिरिक्त राष्ट्रीय कानूनी सलाहकार ईश्वर सिंह वकील, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी विनोद रेढू शाहपुर, राष्ट्रीय प्रेस प्रवक्ता नरेंद्र खटकड़, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष प्रदीप शर्मा दालमवाला, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रामेश्वर खोखरी को नियुक्त किया गया। इसके अतिरिक्त जन कल्याण मंच का हरियाणा युवा प्रदेशाध्यक्ष सुनील सिवाच और हरियाणा का अध्यक्ष धर्मबीर सिंह भनवाला को बनाया गया है। मध्यप्रदेश का प्रदेशाध्यक्ष सतीश पाढीदार, महाराष्ट्र का प्रदेशाध्यक्ष संतोष देशमुख, छत्तीसगढ़ का प्रताप मलिक, उत्तर प्रदेश का चंद्रवीर बाल्याण खाप, पंजाब का अजैब सिंह को नियुक्त किया गया। इसके अतिरिक्त जिला और हलका स्तर के पदाधिकारियों की नियुक्ति भी की गई।