फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री ने ली 15 गांवों के ग्राम प्रभारियों की बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
एक-दूसरे को कोसने वाले मोदी से डर कर रहे गठबंधन : बीरेंद्र सिंह
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
उचाना। केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने अपने डूमरखां कलां आवास पर 15 गांवों के ग्राम प्रभारियों की बैठक ली। संगठन की नीतियों, सरकार द्वारा करवाए गए कार्य, योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने के निर्देश दिए। एक-एक ग्राम प्रभारी से गांव को लेकर केंद्रीय मंत्री ने जानकारी विस्तार से ली।
बीरेंद्र सिंह ने कहा कि आज सरकार ने अनेकों योजनाएं जनहित में बनाई हैं। इन योजनाओं के बारे में हर एक के पास जाकर उनको बताएं, ताकि इन योजनाओं का फायदा आम आदमी उठा सकें। खुद का रोजगार करने के लिए ऋण बैंक के माध्यम से बेरोजगार ले सकते हैं। जो बेरोजगार ऋण लेकर रोजगार करना चाहते हैं उनकी मदद कर बैंक से ऋण दिलवाने का काम करें। जो-जो योजनाएं शुरू की गई हैं उनको लेकर हर किसी को जानकारी अपनी गांवों में टीम बना कर दे।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि साढ़े चार साल के शासनकाल में आम आदमी के लिए हमारी सरकार ने अनेकों योजनाएं बनाई है। किसान, मजदूर, व्यापारी, युवा सबके हितों को सर्वोपरि रखा गया है। आज पीएम नरेंद्र मोदी को देश के मतदाता दोबारा से पीएम देखना चाहते है। पीएम मोदी की बढ़ रही लोकप्रियता के चलते आज कुछ दल इतने डर गए है कि वो आपस में गठबंधन करने में लगे है। ये दल कुछ महीने पहले एक-दूसरे को कोसते नजर आते थे। कितने ही गठबंधन देश में हो, लेकिन पीएम नरेंद्र मोदी अकेले ऐसे गठबंधनों पर भारी पड़ेगे। इस मौके पर हरेंद्र डूमरखां, संजीव डूमरखां, विजेंद्र डूमरखां, धर्मेंद्र चहल, मंजीत घोघड़िया, ऋषिराज भार्गव, आत्मराम बुडायन, रमेश नंबरदार, रमेश खटकड़, अनूप श्योकंद मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें