अमर उजाला ब्यूरो
जींद। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सोमवार को शहर की दुर्गा कॉलोनी, विकास नगर, बुढ़ाबाबा बस्ती, आश्रम बस्ती, भटनागर कॉलोनी, टपरीवास कॉलोनी, पुरानी अनाज मंडी, कौशिक नगर और कुम्हारान मोहल्ले में जाकर डायरिया रोकथाम के लिए जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने कूलरों और पानी की टंकियों की जांच की। स्वास्थ्य कर्मियों ने पीने के पानी के सैंपल भी लिए। टीम ने पानी को साफ करने के लिए क्लोरीन व जिंक की गोलियां और ओआरएस के पैकेट भी वितरित किए। अभियान के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों ने कौशिक नगर के एक मकान में कूलर में काफी मात्रा मे डेंगू का लारवा मिला, जिसको नष्ट कर दिया गया। चिकित्सा अधिकारी डॉ. संदीप व स्वास्थ्य निरीक्षक राममेहर वर्मा की अगुवाई में स्वास्थ्य कर्मियों की टीमो ने विशेषकर शहर की बाहरी बस्तियों में जाकर बीमारियों की रोकथाम के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर स्वास्थ्य कर्मी अंजू रानी, अशमीना, पूनम , दर्शना, सविता, सोनिया, गुरनाम सिंह, प्रदीप कुमार, पवन कुमार मौजूद रहे।
कौशिक नगर में मिला डेंगू का लारवा
स्वास्थ्य कर्मियों ने शहर में चलाया जागरूकता अभियान