फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: 13 विद्यार्थियों ने राखी गढ़ी में देखी प्राचीन विरासत

Sun, 07 Dec 2025 01:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
06जेएनडी06 : जुलाना पीएचसी में बैठक में मौजूद आशा वर्कर्स। स्रोत यूनियन - फोटो : udhampur news
विज्ञापन
जींद। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मोरखी के विद्यार्थियों ने शनिवार काे विश्व प्रसिद्ध राखी गढ़ी पुरातात्विक स्थल का शैक्षणिक भ्रमण किया। अनुभवात्मक और व्यावसायिक शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित भ्रमण ने विद्यार्थियों को भारत की प्राचीन सभ्यता और सांस्कृतिक धरोहर को करीब से समझने का अवसर प्रदान किया।
विज्ञापन

विद्यालय प्रशासन के अनुसार भ्रमण का मुख्य उद्देश्य कक्षा में पढ़ाई जाने वाली ऐतिहासिक अवधारणाओं को वास्तविक जीवन से जोड़ना और विद्यार्थियों में अनुसंधान व अवलोकन क्षमता को विकसित करना था। राखी गढ़ी पहुंचने पर विद्यार्थियों ने विशेषज्ञों से पुरातात्विक उत्खनन की प्रक्रिया, संरक्षण तकनीकों और सिंधु घाटी सभ्यता से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्यों की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान विद्यार्थियों को यह अनुभव भी हुआ कि ऐतिहासिक धरोहरों का संरक्षण भविष्य के लिए कितना आवश्यक है।
प्राचार्य पुरुषोत्तम दास ने बताया कि ऐसे शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों में जिज्ञासा, कौशल, अनुसंधान क्षमता और व्यावहारिक समझ को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने कहा कि विद्यालय भविष्य में भी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए इसी प्रकार के सार्थक शैक्षणिक कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा। इस भ्रमण का संचालन मोनू शर्मा की देखरेख में किया गया। इस दौरान मोहनलाल, अशोक कुमार और सुशीला आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें