फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेरह पार्षदों ने खोला नप प्रधान पति के खिलाफ मोर्चा

विज्ञापन
: पत्रकारों से बातचीत करते नगर पार्षद। - फोटो : bureau
विज्ञापन
नगर परिषद के 13 पार्षदों ने चेयरपर्सन पूनम सैनी के पति एवं भाजपा प्रदेश सचिव जवाहर सैनी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पार्षदों ने भाजपा पर भाई-भतीजावाद करने का आरोप लगाते हुए चेयरपर्सन के पति को मनोनीत पार्षद बनाने को लेकर विरोध जताया है। बृहस्पतिवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए वार्ड नंबर 24 से पार्षद सुदेश देवी, 17 से प्रवीण बैनीबाल, तीन से रणधीर राणा, नौ से गुलशन, 12 से राकेश चुघ, चार से हरपाल सिंह, आठ से सीमा रानी, दो से पूजा कपूर, 20 से संतोष बैनीवाल, छह से सुभाष जांगड़ा, 22 से सुमेर पहलवान, 21 से सविता कुंडू और वार्ड नंबर 23 से पार्षद संदीप ने कहा कि भाजपा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देती है, वहीं दूसरी तरफ नगर परिषद चेयरपर्सन पूनम सैनी की बजाय उनके पति जवाहर सैनी नगर परिषद चला रहे हैं। वे सुबह आठ बजे नगर परिषद पहुंच जाते हैं और हर कार्य में दखल देते हैं। अब तो मनोनीत सदस्य के तौर पर भी उनका नाम नगर परिषद के ईओ द्वारा नामांकित करके डीसी कार्यालय के माध्यम से निदेशक को भेज दिया गया है। जवाहर सैनी ने राजनीतिक और आर्थिक लाभ लेने के लिए राजनीति में अपनी पहुंच के जरिए ही नगर परिषद सदस्य के लिए खुद का नाम नामांकित करवाया है।
विज्ञापन


क्या हैं पार्षदों के आरोप
पार्षदों ने आरोप लगाया कि नगर परिषद प्रधान के पति केवल अपने समर्थक पार्षदों के वार्डों में ही काम करवा रहे हैं, जबकि दूसरे पार्षदों के वार्डों की अनदेखी की जा रही है। यदि किसी का पार्षद के लिए मनोनयन करना था तो शहर के किसी सामाजिक व्यक्ति को आगे लाया जा सकता था। जवाहर सैनी भाजपा के प्रदेश सचिव होने के साथ जिला कार्यकारिणी के भी मनोनीत सदस्य हैं। जवाहर सैनी का नाम मनोनीत पार्षद के लिए भेजने को लेकर 13 वार्डों के पार्षद सीएम विंडो पर शिकायत करेंगे। साथ ही अगर मुख्यमंत्री से मिलने का समय मिला, तो पूछा जाएगा कि क्या जींद में एक ही व्यक्ति को राजनीतिक व आर्थिक लाभ लेने के लिए निर्धारित किया गया है।

नहीं होने दी लाइट रिपेयर
पार्षद प्रवीण बैनीवाल ने कहा कि एक वार्ड में नगर परिषद कर्मचारी स्ट्रीट लाइट रिपेयर करने गए थे। जब इस बात का पता जवाहर सैनी को चला, तो उन्होंने उनके समर्थित पार्षद का वार्ड नहीं होने की वजह से नगर परिषद कर्मचारियों को वापस बुला लिया। इसी प्रकार से वार्ड नंबर तीन के पार्षद रणधीर राणा ने खुद अपने वार्ड में सफाई अभियान चलाया, जबकि उन्हें नगर परिषद से कोई सहयोग नहीं मिला। बैनीवाल ने कहा कि नगर पार्षदों की अनदेखी की जा रही है। भाजपा का नगर परिषद में राजनीतिक हस्तक्षेप बढ़ता जा रहा है, जिस कारण भेदभाव की राजनीति को बढ़ावा मिल रहा है।
विज्ञापन


जींद में बीरेंद्र सिंह व प्रेमलता के बगैर पत्ता भी नहीं हिल सकता
केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह के करीबी सोमबीर पहलवान ने कहा कि जींद में चौधरी बीरेंद्र सिंह व प्रेमलता की मर्जी के बगैर पत्ता भी नहीं हिल सकता है। जींद नगर परिषद में मनोनीत सदस्य बनाए जाने के मामले को उनके संज्ञान में लाया जाएगा। इस बारे में वहीं अंतिम फैसला लेंगे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें